Most of the CBI officers were against Sisodia's arrest - Kejriwal

सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे CBI के अधिकतर अफसर-केजरीवाल

manish sisodiya

Most of the CBI officers were against Sisodia's arrest - Kejriwal

Sisodia's arrest:सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ देश में जगह जगह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.इस बीच आप कार्यकर्ता भारी संख्या में अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, मुझे बताया गया है कि सीबीआई के ज्यादातर अफसर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। सभी मनीष का बहुत आदर करते हैं। 

 केजरीवाल ने अपने शिक्षा मंत्री का किया बचाव 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने शिक्षा मंत्री का बचाव किया है.उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वे केवल दबाव के कारण ये सब कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपने राजनीतिक आकाओं के दबाव में उन्हें गिरफ्तारी करनी पड़ी। लेकिन मनीष एक सच्चे देशभक्त हैं,और इससे उन्हें और हिम्मत और हौंसला मिलेगा। 

खबरें और भी हैं.... दोस्तों के सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने पर तेलंगाना की छात्रा ने की खुदकुशी
मनीष के परिवार से मिले केजरीवाल और पंजाब सीएम मान 

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिसोदिया की पत्नी से रविवार को मिलकर ढांढस बढ़ाया था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके घर पहुंचे। परिवार वालों को दोनों मुख्यमंत्री ने ढांढस दिया और कहा कि सिसोदिया सच्चे देशभक्त है। भगवान उनके साथ है। उनकी गिरफ्तारी देश की गंदी राजनीति की वजह से हुई।

खबरें और भी हैं.... 

Most of the CBI officers were against Sisodia's arrest - Kejriwal