More than three lakh devotees reached Amarnath in 21 days
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

साल 2023 में 21 दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ

More than three lakh devotees reached Amarnath in 21 days

More than three lakh devotees reached Amarnath in 21 days

श्रीनगर, 22 जुलाई : 21 दिनों में तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है, जबकि 3,475 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 21 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में 3,07,354 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है, जबकि खराब मौसम के बावजूद शुक्रवार को 13,797 यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर 'दर्शन' किए। "3,475 यात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ।"

अधिकारियों ने कहा, "इनमें से 2,731 पुरुष, 663 महिलाएं, 12 बच्चे, 63 साधु, तीन साध्वियां और तीन ट्रांसजेंडर शामिल हैं।" पारंपरिक पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में तीन से चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर के अंदर 'दर्शन' करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी।