Monsoon News: तो चंडीगढ़ कबतक पहुंच रहा मानसून? पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सहित दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड की भी जानिए रिपोर्ट

Monsoon News: तो चंडीगढ़ कबतक पहुंच रहा मानसून? पंजाब, हरियाणा और हिमाचल सहित दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड की भी जानिए रिपोर्ट

Monsoon Latest Updates

Monsoon Latest Updates

Monsoon News: देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव हो चुका है लेकिन अभी कई हिस्सों में लोग इसकी राह ही तक रहे हैं| मैदानी हिस्सों में जहां मानसून अभी नहीं पहुंच सका है वहां लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं| लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मानसून आने पर झमाझम बारिश होगी और उन्हें गर्मी से राहत मिल सकेगी| गर्मी से राहत की उम्मीद में अब तो लोगों की नजरें आसमान पर छाने वाले बादलों पर ही टिक गईं हैं| बतादें कि, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा और यूपी में भी गर्मी ने जीना दुष्भार कर दिया है| यहां पिछले कुछ दिनों से गर्मी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है और लोग बेचैनी भरी गर्मी और पसीने से तर-बतर हुए जा रहे हैं|

अब इंतजार जल्द खत्म, मिलेगी राहत....

फिलहाल, गर्मी से बेहाल लोगों का बारिश के लिए इंतजार खत्म होने वाला है| मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में एक्टिव हो चुका मानसून अनुकूल परिस्थितयों में लगातार देश के अन्य हिस्सों की ओर आगे बढ़ रहा है| अगले दो-तीन दिनों में यह देश के और हिस्सों को कवर कर सकता है| बतादें कि, मौसम विभाग (IMD) ने 29-30 जून के बीच या 1 जुलाई के आस-पास राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मॉनसून आने की संभवाना जताई है| अब इन हिस्सों में किसी भी वक्त रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है|

बता दें कि, मौसम विभाग द्वारा मानसून के आगमन की घोषणा कई सारे मानकों के आधार पर की जाती है| इसलिए बारिश होती रही वो अलग बात है| मानसूनी बारिश तय मानकों के आधार पर ही घोषित की जाएगी|