Rain Alert Haryana 1-3 Sep: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीएम ने रद्द किया दौरा
BREAKING
दिवाली बोनस की रकम हो जाएगी ज्यादा! ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जानिए किस तरह जेब में बढ़कर आएगा पैसा हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा; नायब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर अब इतनी की, CM के दौरे के बाद जापान से आ रहा निवेश पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत; पंचकूला में घर पर अचेत मिला, अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट हैप्पी बर्थ डे सीएम भगवंत मान; आसान न था एक स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर, PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीएम ने रद्द किया दौरा

undefined

Rain Alert Haryana 1-3 Sep

Rain Alert Haryana: हरियाणा में लगातार हो रही वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी शनिवार से ओवरफ्लो कर रही हैं। 

मौसम विभाग ने अगले 36-48 घंटों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।

वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना 2-5 सितंबर का दुबई दौरा रद्द कर दिया है। वर्षा से जुड़ी एक दुर्घटना में फतेहाबाद के जाखल में एक कार गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में कुलां निवासी 20 वर्षीय अमन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को पुलिस ने बचा लिया।

बारिश का अलर्ट

सितंबर के पहले सप्ताह में 1 से 5 सितंबर के दौरान प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 

वहीं, चंडीगढ़ मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ उन्हें स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।