Monsoon Arrives in Kerala: केरल पहुंच गया मॉनसून, एक सप्ताह की देरी से दी दस्तक

आ गया मॉनसून; केरल में दे दी दस्तक, एक सप्ताह की देरी, जानिए आगे के मौसम का हाल

Monsoon Arrives in Kerala

Monsoon Arrives in Kerala No more Waiting

Monsoon Arrives in Kerala: देरी से ही सही पर अब मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मॉनसून केरल पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून के केरल पहुंच जाने की आधिकारिक जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि कि, मॉनसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों तथा समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकतर क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर आगे बढ़ गया है।

अब देश में आगे बढ़ेगा मॉनसून

फिलहाल, मॉनसून आने के बाद केरल में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही देश के अन्य कुछ हिस्सों में भी बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश की संभावना है। केरल पंहुचा मॉनसून अब धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ेगा। हालांकि, अभी उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। पूर्वी भारत व पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

केरल आने में देर की तो क्या पूरे देश में देर से पहुंचेगा

बतादें कि, इस साल मॉनसून करीब एक सप्ताह की देरी से केरल पहुंचा है। पहले मौसम विभाग ने 4 जून के आसपास के मॉनसून के केरल पहुंचने की आशंका जताई थी। लेकिन मॉनसून ने देरी कर दी। ध्यान रहे कि, पिछले साल 29 मई के आसपास मॉनसून केरल पहुंच गया था। आपको बतादें कि, मॉनसून आने की सामान्य तिथि 1 जून के आसपास मानी जाती है। केरल में मॉनसून आने के साथ भारत में 4 महीने की वर्षा ऋतू की शुरुवात हो जाती है।

फिलहाल, अब ऐसे में यह सवाल है कि क्या केरल में देर से पहुंचा मॉनसून अब क्या पूरे देश में देर से पहुंचेगा? यह लाजमी है कि इस बार मॉनसून देरी से पहुंच रहा है लेकिन केरल में मॉनसून के आगमन में देरी का मतलब यह नहीं है कि देश के अन्य हिस्सों में मॉनसून देरी से आएगा। केरल में मॉनसून के आगमन में देरी देश में कुल वर्षा को प्रभावित नहीं करती। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है।

यह पढ़ें- हाथ जोड़ता हूं, बस 5 मिनट मुझे सुन लो... मंच पर भाषण देने पहुंचे थे CM केजरीवाल, लेकिन सामने आ गई अजीब स्थिति