Monica Bedi Birthday Special Story and link with underworld don Abu Salem

Monica Bedi Birthday : बॉलीवुड से अंडरवर्ल्ड की दुनिया तक मोनिका बेदी का नाम रहा चर्चा में, देखें कितना बदल गई है अबू सलेम की गर्लफ्रेंड

Monica Bedi Birthday Special Story and link with underworld don Abu Salem

Monica Bedi Birthday Special Story and link with underworld don Abu Salem

Monica Bedi Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेदी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनिका बेदी का जन्म 18 जनवरी, 1975 में जिला होशियारपुर, पंजाब के चब्बेवाल नामक गांव में डॉ. प्रेम कुमार बेदी और शकुंतला बेदी के यहां हुआ था। वह एक भारतीय/नॉर्वेजियन अभिनेत्री, टेलीविजन-प्रस्तोता, टेलीविजन-प्रतियोगी भी रही हैं। उसके माता-पिता 1976 में नॉर्वे चले गए, जब वह 10 महीने की थी, जहाँ वे एक कपड़ा व्यवसाय चलाते थे। करियर की बात करे तो उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्मों में शुरुआत की थी।  एक्ट्रेस भले ही 48 की हैं, लेकिन फिगर में उनके आगे यंग एक्ट्रेसेस भी फेल हैं। आपको बतादें कि मोनिका बेदी की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ ने चर्चा बटोरी। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम (Abu Salem) से भी जुड़ा था। आइए जानते उनके बारे में कुछ और बातें।

 

मोनिका को रहना पड़ा जेल में 
बॉलीवुड में मोनिका बेदी खूबसूरती का हर कोई दीवाना बन गया था। उन्होंने काफी फिल्मे भी की जो हिट भी रही। लेकिन बॉलीवुड तक ही उनका सफर नहीं जुड़ा था, अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम भी मोनिका की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। मोनिका बेदी 1998 में पहली बार अबू सलेम के संपर्क में आई थीं। मोनिका को नहीं पता था कि वह एक अंडरवर्ल्ड डॉन है। मोनिका ने जब पहली बार अबू सलेम से फ़ोन पर बात की तो उसकी आवाज सुनकर उसे अबू सलेम से प्यार हो गया था। मोनिका बेदी और अबू सलेम ने फिर मस्जिद में शादी कर ली, मोनिका ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अबू से पहली बार साल 1998 में फोन पर बात की थी, जब अबू ने उन्हें दुबई में एक शो में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। मोनिका के मुताबिक, 'अबू सलेम ने अपना परिचय अर्सलान अली (Arslan Ali) के तौर पर दिया था। इसके आलावा आपको बतादें कि मोनिका को पहला बड़ा ब्रेक 'जनम समझा करो' फिल्म भी अबु सलेम की वजह से मिली थी। मोनिका बेदी की आखिरी बड़ी फिल्म 'जोड़ी नंबर 1' थी। संजय दत्त इस फिल्म में मोनिका बेदी के साथ काम नहीं करना चाहते थे लेकिन अबू सलेम की धमकी के बाद उन्हें यह काम करना पड़ा। मोनिका अबु के साथ लिव-इन में रहती थी और अबु ने उसे अपनी पत्नी भी बताया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इससे इनकार किया था। अबू सलेम की वजह से अभिनेत्री को जेल की भी हवा खानी पड़ी। साल 2002 में उन्हें अरेस्ट किया था। दो सालों तक वह पुर्तगाल की जेल में बंद रहीं और फिर उन्हें कुछ समय तक भारत की जेल में भी रहना पड़ा था। 2006 में उन्हें रिहा किया गया था। 

Bollywood में कमबैक करना रहा मुश्किल 
बॉलीवुड इंडस्ट्री में मोनिका ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। इसके बाद उन्हें साल 1995 में ही उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'सुरक्षा' से में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टोय्या, एक फूल तीन कांटे, तिरछी टोपीवाले, जंजीर, कालीचरण, जानम समझा करो, जोड़ी नंबर 1 और 'प्यार इश्क और मोहब्बत' जैसी फिल्मों में काम किया। मोनिका को फर्जी पासपोर्ट के लिए दोषी ठहराया गया था। उसने अपने सजा काटने के बाद पर्दे पर देर बाद वापसी की। जेल से रिहा होने के बाद मोनिका बेदी ने कुछ समय का ब्रेक लिया और खुद को संभाला। इसके बाद उन्होंने फिर से इंडस्ट्री में कदम रखा। मोनिका बेदी ने दोबारा अपने करियर की शुरुआत की और कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 2’ (Bigg Boss 2) व ‘झलक दिखला जा 2’ (Jhalak Dikhhla Jaa 2) में नजर आईं। आपको बतादे कि एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया, जिसमें ‘बंधन’ और ‘सरस्वती चंद्र’ जैसे शोज का नाम शामिल है। आज मोनिका बेदी 48 साल की उम्र में बेहद यंग और खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया फीड पर मौजूद उनकी तस्वीरें देख आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। साथ ही मोनिका फिटनेस के मामले में भी काफी एक्टिव रहती हैं और खुद को फिट रखने के लिए जमकर एक्सरसाइज करती हैं। उनके  सोशल मीडिया पर वह अक्सर फिटनेस गोल्स देती रहती हैं।