Miscreants Held Former MLA and Beat in Punjab
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

पंजाब में पूर्व विधायक के साथ बदमाशों की वारदात! SUV कार से आए, बंधक बनाकर मारा, 50 लाख की रंगदारी मांग गए

Miscreants Held Former MLA and Beat in Punjab

Miscreants Held Former MLA and Beat in Punjab

Miscreants Held Former MLA and Beat in Punjab: पंजाब में एक पूर्व विधायक के साथ बदमाशों ने वारदात की है। बदमाशों ने विधायक को बंधक बनाकर मारपीट की और 50 लाख रूपए की रंगदारी की मांग करते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि, बदमाश SUV कार से आए हुए थे और वारदात के बाद इसी कार फरार हुए। फिलहाल, पूर्व विधायक ने पुलिस में शिकायत दी है। जहां पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन और कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आसपास की CCTV फुटेज खंगाली हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

यह पढ़ें- पंजाब की सेंट्रल जेल में गैंगवार; अपनी बैरक में मौजूद था गैंगस्टर, तभी हो गया खून-खराबा

दरअसल, यह वारदात मानसा के पूर्व कांग्रेसी विधायक मंगत राय बंसल के साथ हुई। जानकारी के अनुसार,  मंगत राय अपने कार्यालय में मौजूद थे और इसी दौरान बदमाश उनके कार्यालय में आए दरवाजा लॉक कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। बदमशों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

मंगत राय के मुताबिक बदमाश जाते-जाते उनसे 50 लाख रुपए मांग गए हैं। वह धमकी दे गए हैं कि अगर पैसे नहीं दिए या ज्यादा होशियारी दिखने की कोशिश की तो वह अपनी मौत का खुद जिम्मेवार होगा। हालांकि, दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि पूर्व विधायक का बदमाशों के साथ कुछ लेन-देन है। जिसके चलते बदमशों ने पूर्व विधायक पर हमला किया है। फिलहाल वारदात को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।

Miscreants Held Former MLA and Beat in Punjab
Miscreants Held Former MLA and Beat in Punjab

 

यह पढ़ें- पंजाब के CM का अमृतपाल सिंह पर बड़ा बयान आया; भगवंत मान बोले- ऐसे लोग 'वारिस' नहीं हो सकते, देखें और क्या-क्या कहा?