मंत्री कंवर पाल पूरी तरह स्वस्थ्य डॉ. बीएस गाबा ने की पुष्टिï-डीसी कैप्टन मनोज कुमार
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

मंत्री कंवर पाल पूरी तरह स्वस्थ्य डॉ. बीएस गाबा ने की पुष्टिï-डीसी कैप्टन मनोज कुमार

Minister Kanwar Pal

Minister Kanwar Pal

यमुनानगर 10 दिसंबर- Minister Kanwar Pal: स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल जी रविवार को जगाधरी क्षेत्र के नागल गांव मे आयोजित विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे थे । कार्यक्रम के दौरान अचानक उनको चक्कर आने की शिकायत हुई  तुरंत मंत्री जी को उपचार के लिए गाबा हस्पताल यमुनानगर लाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने चैक करने के उपरांत बताया कि मंत्री जी अब बिल्कुल ठीक है लगातार कार्यक्रम मे व्यस्त होने के कारण ऐसा हो सकता है। डॉक्टरों की टीम ने पुष्टि की है मंत्री जी का रक्तचाप बढ़ गया था जो अब बिल्कुल ठीक है, सायं तक टैस्ट आदि करने के उपरांत मंत्री जी को छुट्टी मिल जाएगी।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जैसे ही मंत्री के स्वास्थ्य के बारे उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत गांबा अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की टीम को अलर्ट किया। उपचार के बाद डॉ. बीएस गाबा ने बताया कि मंत्री जी का स्वास्थ्य अब ठीक है उन्हें प्राथमिक उपचार के बार सायं तक घर भेज दिया जाएगा।

यह पढ़ें:

इसे कहते हैं जन्म-जन्म का साथ, 40 मिनट के अंतराल पर प्रभुधाम पहुंचे पति-पत्नी

बच्चे प्यार के भूखे, अडॉप्ट करने वाले अपना खून मानकर करें पालन-सत्यपाल जैन

हरियाणा के शिक्षा मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी; कार्यक्रम के बीच से आनन-फानन में अस्पताल ले जाए गए कंवरपाल गुर्जर, ICU में एडमिट