Mexico Bus Accident Breaking 18 Killed
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Mexico Bus Accident Breaking: मेक्सिको में बस के गहरी खाई में गिरने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत, कई भारतीय भी थे सवार

Mexico Bus Accident Breaking 18 Killed

Mexico Bus Accident Breaking 18 Killed

Mexico Bus Accident Breaking: मेक्सिको के उत्तर-पश्चिमी राज्य में गुरुवार सुबह एक यात्री बस खड्ड में गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बस में ज्यादातर यात्री विदेशी थे। बस मेक्सिको सिटी से अमेरिकी सीमा पर तिजुआना जा रही थी। बस में भारत, डोमिनिकन गणराज्य और अफ्रीकी देशों के कुल 42 नागरिक सवार थे। स्थानीय मीडिया ने नायरिट के सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज के हवाले से कहा कि मृतकों में तीन नाबालिग थे, जबकि 22 अन्य घायल हो गए।

रोड्रिग्ज ने कहा कि बचाव अभियान काफी कठिन था, क्योंकि गड्ढा लगभग 40 मीटर (131 फीट) गहरा था। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मेक्सिको सरकार ने एक बयान में कहा कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों को संदेह है कि वह बस बहुत तेज चला रहा था, जिसके कारण दुर्घटना हुई।