World's Tallest Woman: मिलिए दुनिया की सबसे लम्बी लड़की से, अब तक तोड़े है तीन Guinness World Records

World's Tallest Woman: मिलिए दुनिया की सबसे लम्बी लड़की से, अब तक तोड़े है तीन Guinness World Records

tallest woman rumesa gelgi

Meet the tallest girl in the world who has broken three Guinness World Records so far

World's Tallest Woman: दुनिया में कई इंसान अजीबो-गरीब होते है। कई रंग-ढंग से अलग दिखते है तो कुछ अपने आकार की वजह से अलग दिखते है। कुछ ऐसे ही सबसे अलग और ऊंची दिखती है ये लड़की भी, जी हां, तुर्की (Turkey) में रहने वालीं रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) दुनिया की सबसे लम्बी लड़की मानी गयी है। रूमेसा की हाइट 7 फीट 0.7 इंच (215.16 सेमी) की है और आपको बतादें  कि अपनी लंबाई की वजह से रूमेसा अब तक तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) तोड़ चुकी हैं। रूमेसा की सिर्फ hight ही ज्यादा नहीं है बल्कि वो जीवित महिलाओं में सबसे लंबी उंगली (4.40 इंच) का खिताब और जीवित महिलाओं में सबसे लंबी पीठ (23.58 इंच) होने का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 

रुमेसा गेलगी को है ये बीमारी 
25 साल की रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) को वीवर सिंड्रोम (Weaver Syndrome) नामक एक रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर है इस बीमारी के कारण उनका तेजी से शारीरिक विकास हुआ है। दरअसल, वीवर सिंड्रोम एक ऐसा मेडिकल कंडीशन है जिसमें बड़े सिर के आकार (macrocephaly) बड़ा दिखता है और इससे बौद्धिक क्षमता पर भी असर पड़ता है और यही नहीं इस बीमारी की वजह से चेहरा नॉर्मल से अलग दिखने लगता है। इसमे फैली हुई आंखें (hypertelorism) बड़े कान, धंसी हुई ठुड्डी, और एक छोटा निचला जबड़ा भी हो सकता है। ये जेनेटिक बीमारी तब होती है जब जीन म्यूटेट होते हैं। जब इस जीन का म्यूटेशन होता है तो हड्डी की तेजी से बढ़ती है और इंसान सामान्य से ज्यादा लंबा हो जाता है। 

 रुमेसा के लिए आसान नहीं है चलना फिरना
रूमेसा की इस बीमारी की वजह से उसे चलने फिरने में काफी परेशानी होती है। डॉक्टरों की जानकारी के अनुसार रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) नॉर्मल लाइफ नहीं जी सकती हैं। उन्हें चलने के लिए व्हीलचेयर (Wheelchair) या फिर वॉकिंग फ्रेम (Walking Frame) का सहारा लेना पड़ता है।  

लोग उड़ाया करते थे मजाक
रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) कहती हैं कि वो अब अपने ऊंचे कद को लेकर उत्साहित हैं, जिसके लिए वो पहले परेशान रहती थीं, क्योंकि लोग उनका मजाक बनाते थे। हालांकि उनके इस स्ट्रगल ने उन्हें आज बहुत मजबूत इंसान बना दिया है। जब उन्होंने Guinness World Records तोडा तो वह खुद बहुत मोटीवेट हुई और वो आज अपनी लाइफ के जरिए लोगों को मोटिवेट करती है। वो कहती है कि 'मुझे हर किसी से अलग होना पसंद है '