Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates: माता वैष्णो देवी में बदल गया यात्रा का नियम, श्राइन बोर्ड ने सूचना की जारी

Mata Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी में बदल गया यात्रा का नियम, श्राइन बोर्ड ने सूचना की जारी, जाने से पहले हर अपडेट ले लें

Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates

Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates

Mata Vaishno Devi Yatra : माता वैष्णो देवी जाकर मां के दर्शन करने की उत्सुकता और उमंग लोगों में बहुत रहती है| यही कारण है कि हर दिन हजारों की तादाद में लोग माता वैष्णो देवी धाम पहुंचते हैं और श्राइन बोर्ड के नियमों के साथ माता के दर्शन के लिए यात्रा शुरू करते हैं| लेकिन अब अगर आप माता वैष्णो देवी के दरबार जाने का प्लान बना रहे हैं या निकल चुके हैं तो आपको धाम से जुड़ी एक नई और जरुरी जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए|

Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates

माता वैष्णो देवी में अब RFID कार्ड की व्यवस्था लागू

दरअसल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SHRI MATA VAISHNO DEVI SHRINE BOARD) की तरफ से यात्रा के नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया है| अब आप माता वैष्णो देवी के दर्शन यात्रा पर्ची के साथ नहीं करेंगे| बल्कि अब आपको RFID यात्रा कार्ड मिलेगा| जो भी भक्त मैया के दर्शन यात्रा शामिल होगा उसे RFID यात्रा कार्ड लेना होगा| बिना RFID यात्रा कार्ड के वह यात्रा में नहीं घुस सकता है| बतादें कि, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से मां के दर्शन के लिए RFID कार्ड की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी बहुत दिनों से चल रही थी| जिसे अब लागू कर दिया गया है|

RFID कार्ड मिलेगा कैसे?

बतादें कि, ये RFID कार्ड कटरा में श्राइन बोर्ड के यात्रा पंजीकरण केंद्रों (Yatra Ragistration Counter) से लिया जा सकेगा| इसके अलावा इसकी ऑनलाइन व्यवस्था भी होगी| बताते हैं कि, जो भक्त RFID कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे उन्हें फ़ोन पर मैसेज आ जाएगा कि कटरा में किस पंजीकरण केंद्र से उन्हें RFID कार्ड मिलेगा| जानकारी के अनुसार, यात्रा से वापिसी के दौरान RFID कार्ड को आपसे ले लिया जाएगा|

Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates

सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण RFID यात्रा कार्ड

श्राइन बोर्ड के CEO अंशुल गर्ग ने बताया कि, RFID यात्रा कार्ड माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) के लिए इसलिए शुरू किया गया है ताकि यात्रा को और अधिक सुरक्षित किया जा सके| श्राइन बोर्ड के CEO अंशुल गर्ग ने कहा कि 40 नए स्थानों पर CCTV लगाए जा रहे हैं, एक कंट्रोल रूम और 7 जांच सेंटर भी बनाए गए हैं। 24 घंटे सातों दिन रियल टाइम बेसिस पर यात्रा को रेगुलेट किया जाएगा।

Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
RFID है क्या?

बतादें कि, RFID का पूरा नाम Radio Frequency Identification होता है| यह एक वायरलेस आइडेंटिफिकेशन तकनीक है| रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन एक छोटी चिप के रूप में एक ऐसी तकनीक है जो रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी पर आधारित है। इस तकनीक का उपयोग करके स्वचालित वस्तु या व्यक्ति को आसानी ट्रैक किया जा सकता है|

Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
माता वैष्णो देवी की महिमा धन्य है

माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) से न जाने कितने ही लोगों की आस्था जुड़ी है और माता वैष्णो देवी भी सबकी मुरादें पूरी करती हैं, उनके दुःख-दर्द दूर करती हैं| इसीलिए न जाने कितने लोग माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश झुकाने जाते रहते हैं| दरबार में लोगों का तांता लगा रहता है| लेकिन एक बात और है कि हर कोई माता वैष्णो देवी धाम जाकर मैया के दर्शन नहीं कर पाता| माता हर किसी को अपने पास नहीं बुलातीं| जिन्हें बुलावा आता है वही जा पाता है|

Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates
Mata Vaishno Devi Yatra Latest Updates