Mata Vaishno Devi Katra| माता वैष्णो देवी के धाम में अब मिलेगी यह सुविधा; श्राइन बोर्ड ने भक्तों की यात्रा को कर दिया और आसान

माता वैष्णो देवी के धाम में अब मिलेगी यह सुविधा; श्राइन बोर्ड ने भक्तों की यात्रा को कर दिया और आसान, जानिए क्या किया?

Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati

Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati

Mata Vaishno Devi Katra: जम्मू के कटरा में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए मुश्किल रस्तों से गुजरना पड़ता है। नीचे से ऊपर हजारों फीट की ऊंची चढ़ाई भक्तों को पस्त कर देती है। लेकिन भक्तों के पांव फिर भी नहीं थमते और वह दिल में माता के दर्शन की उमंग लेकर वैष्णो देवी भवन के लिए आगे बढ़ते रहते हैं। वहीं वैष्णो देवी भवन पहुंचकर माता के दर्शन के बाद फिर यहां से भैरो घाटी भी जाना होता है। और भैरो घाटी की चढ़ाई तो वैष्णो देवी भवन से भी ऊंचे है। इसीलिए श्राइन बोर्ड ने भैरो घाटी के लिए रोपवे की सुविधा की हुई है। रोपवे ट्रेन में बैठकर आप भैरो घाटी जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले टिकट लेना होता है। बता दें कि, अब तक भैरो घाटी के लिए रोपवे सुविधा को लेकर टिकट केवल वहीं काउंटर से लिया जा सकता था लेकिन अब रोपवे सुविधा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। जी हां अब भक्त भैरो घाटी के लिए रोपवे सुविधा की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati
Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati

 

एलजी मनोज सिन्हा ने सुविधा का शुभारंभ किया

अभी हाल ही में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SHRI MATA VAISHNO DEVI SHRINE BOARD) की तरफ से यह सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा का शुभारंभ एलजी मनोज सिन्हा ने किया। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि श्राइन बोर्ड यात्रियों को बेहतर तथा आधुनिक सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है ताकि उनकी यात्रा आरामदायक तथा बिना किसी बाधा के पूरी हो। रोपवे के टिकट अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिये भी मिलेंगे। पहले यह सुविधा काउंटर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राप्त होती थी। बताया जा रहा है कि, शुरू में 2000 यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। बाद में यह संख्या बढ़ा दी जाएगी। बताया जाता है कि, वैष्णो देवी भवन से रोपवे की प्रति घंटा 800 लोगों को ले जाने व ले आने की क्षमता है। यह आठ से 10 घंटे तक संचालित होता है।

Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati
Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati

 

RFID कार्ड के साथ शुरू होती है वैष्णो देवी यात्रा

श्राइन बोर्ड ने माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पर्ची सिस्टम खत्म कर रखा है। पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा पर्ची ऑनलाइन बनवानी पड़ती थी। लेकिन अब आपको यात्रा के लिए RFID यात्रा कार्ड मिलता है। जो भी भक्त मैया के दर्शन यात्रा शामिल होगा उसे RFID यात्रा कार्ड लेना होगा। बिना RFID यात्रा कार्ड के वह यात्रा में नहीं घुस सकता है।

RFID कार्ड मिलेगा कैसे?

RFID कार्ड कटरा में श्राइन बोर्ड के यात्रा पंजीकरण केंद्रों (Yatra Ragistration Counter) से लिया जा सकता है। इसके अलावा इसकी ऑनलाइन व्यवस्था भी होती है। बताते हैं कि, जो भक्त RFID कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे उन्हें फ़ोन पर मैसेज आ जाएगा कि कटरा में किस पंजीकरण केंद्र से उन्हें RFID कार्ड मिलेगा। जानकारी के अनुसार, यात्रा से वापिसी के दौरान RFID कार्ड को आपसे ले लिया जाएगा। श्राइन बोर्ड के CEO का कहना है कि,  RFID यात्रा कार्ड माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) के लिए इसलिए शुरू किया गया है ताकि यात्रा को और अधिक सुरक्षित किया जा सके।

Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati
Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati

 

RFID है क्या?

RFID का पूरा नाम Radio Frequency Identification होता है। यह एक वायरलेस आइडेंटिफिकेशन तकनीक है. रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन एक छोटी चिप के रूप में एक ऐसी तकनीक है जो रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी पर आधारित है। इस तकनीक का उपयोग करके स्वचालित वस्तु या व्यक्ति को आसानी ट्रैक किया जा सकता है।

वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं पर ठगी से सावधान

माता वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं को लेकर ठगी की जा रही है। लोगों को चूना लगाया जा रहा है और लोग भी बड़ी आसानी से ठगी का शिकार हो रहे हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान दी जाने वाली सभी आनलाइन सेवाएं केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर ही उपलब्ध हैं। और कहीं नहीं। श्राइन बोर्ड ने बताया कि माता वैष्णो देवी से जुड़ी आनलाइन सेवाओं की कई नकली वेबसाइट और ऐप बनाये गए हैं। जिससे लोगों को ठगा जा रहा है। इनसे सावधान रहने की जरुरत है। वैष्णो देवी यात्रा से ऑनलाइन सेवाओं की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org या तीर्थ बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन पर की जा सकती है.

Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati
Mata Vaishno Devi Katra Online Tickets Available For Bhairo Ghati

 

माता वैष्णो देवी करती हैं चमत्कार

माता वैष्णो देवी की महिमा धन्य है। हर कोई माता वैष्णो देवी धाम जाकर मैया के दर्शन कर आशीर्वाद पाना चाहता है, पर माता हर किसी को अपने पास नहीं बुलातीं। जिन्हें बुलावा आता है वही मां के पास जा पाता है। फिलहाल माता वैष्णो देवी जाकर मां के दर्शन करने की उत्सुकता और उमंग लोगों में बहुत रहती है। यही कारण है कि हर दिन हजारों की तादाद में लोग माता वैष्णो देवी धाम पहुंचते हैं और श्राइन बोर्ड के नियमों के साथ माता के दर्शन के लिए यात्रा शुरू करते हैं। माता वैष्णो देवी भी सबकी मुरादें पूरी करती हैं, उनके दुःख-दर्द दूर करती हैं।