सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की साजिश, मचा हड़कंप

Oh God! मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के कत्ल को लेकर बड़ी खबर, मचा हड़कंप

Mankirt Aulakh Murder Planning

Mankirt Aulakh Murder Planning

Mankirt Aulakh News : पंजाब में क्राइम का ग्राफ तो देखते ही बनता है| यहां आयेदिन गैंगस्टरों द्वारा गोलीबारी होती रहती है और अबतक इस गोलीबारी में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है| जिसमें कई नामी लोग भी शामिल हैं| और वहीं अब एक बड़ी खबर मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख (Punjabi Singer Mankirat Aulakh) को लेकर सामने आई है| खबर मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के कत्ल से जुड़ी हुई है| बताया जा रहा है कि, सिंगर मनकीरत औलख गैंगस्टरों के निशाने पर हैं और उनपर किसी भी वक्त गोली चलाई जा सकती है|

जानकारी के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में कुछ बदमाशों ने कहा है कि सिंगर मनकीरत औलख की जान को किसी भी वक्त खतरा पैदा हो सकता है| कहीं भी उनपर हमला करके उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है| फिलहाल इस सबके बाद अब सिंगर औलख को अलर्ट कर दिया गया है। इधर, कहा यह भी जा रहा है कि पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जा सकता है|

बतादें कि, सिंगर मनकीरत औलख (उम्र करीब 31 साल) पंजाब सिंगरों की टॉप लिस्ट में शामिल हैं| मनकीरत के गाने आते ही हिट हो जाते हैं| यूथ में मनकीरत औलख का गानों की काफी डिमांड है| आपको शायद पता न हो लेकिन आपको बतादें कि, मनकीरत मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बहबलपुर के रहने वाले हैं। मनकीरत को मनी नाम से बुलाया जाता है| मनकीरत की गायकी के अलावा कबड्‌डी और पहलवानी में भी रुचि है|

हाल ही में हुआ था करीबी विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल....

आपको ध्यान हो कि मोहाली में हाल ही में विक्की मिड्‌डूखेड़ा का कत्ल कर दिया गया था| बदमाशों ने सड़क पर सरेआम गोलियां बरसाईं थीं| सिंगर मलकीरत औलख और विक्की मिड्‌डूखेड़ा करीबी थे|

परमीश वर्मा पर चल चुकी गोली.....

आपको यह भी ध्यान रहे कि मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर भी हमला हो चुका है जिसमें वह बाल-बाल बच गए| उनपर भी गोली चली थी|

कबड्‌डी खिलाड़ी का कत्ल...

पंजाब में कबड्‌डी खिलाड़ी के कत्ल का मामला तो अभी ताजा ही है| कैसे बदमाशों ने कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप अंबियां पर गोलियां दागीं और उन्हें मौत के घाट उतार दिया|