Manish Tiwari on Congress Latest News

कांग्रेस पर मनीष तिवारी का यह कैसा बयान? बोले- धक्का मारकर निकालना चाहे तो निकाल दे लेकिन...

Manish Tiwari News

Manish Tiwari News

Manish Tiwari News : पिछले कुछ समय से कांग्रेस (Congress) अंदर ही अंदर टूट रही है| पार्टी के नेताओं के बगावती बयानों से साफ पता चलता है कि पार्टी के अंदर किस तरह की कलह पैदा हो रखी है| फिलहाल, इस कड़ी में बात कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tiwari) की करते हैं| मनीष तिवारी इन दिनों अक्सर कांग्रेस पर हैरान करने वाली बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं| जहां, अब मनीष तिवारी ने एक बार फिर कांग्रेस पर अपने तीखे शब्दों का तीर चलाया है| मनीष तिवारी ने कांग्रेस में खुद को हिस्सेदार बताया है| मनीष तिवारी ने कहा कि हम कोई किरायेदार नहीं है| पर वो अलग बात है कि हमें कोई धक्का देके बाहर निकाल दे| मनीष तिवारी ने 'धक्का देने वाली' बड़ी बात कही है| आखिर, कौन मनीष तिवारी को धक्का देना चाहता है?

दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी ने यह बयान उस वक्त दिया, जब उनसे यह कहा गया कि उनके बारे में सुनने में आ रहा है कि वह बीजेपी में जा सकते हैं| इस पर मनीष तिवारी ने कहा - मैंने कई बार ये बात पहले भी कही है कि हम कांग्रेस पार्टी में कोई किराएदार नहीं हैं हम हिस्सेदार हैं। हां अगर कोई धक्का देकर निकालेगा तो वो दूसरी बात है। हमने 40 साल अपनी ज़िदगी के पार्टी को दिए हैं, हमारे परिवार ने देश की एकता और अखंडता के के लिए ख़ून बहाया है| हम एक विचारात्मक सियासत में विश्वास रखते हैं| पर अगर कोई धक्का देके पार्टी से बाहर करना चाहता है तो यह अलग बात है|

पिछले कई दिनों में कई नेता कांग्रेस छोड़ गए...

बतादें कि, कांग्रेस पर ऐसी नजर लगी है कि पार्टी खेमा खाली होता जा रहा है| जो नेता कांग्रेस के कट्टर नेता के रूप में पहचान रखते थे| उनतक ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और वह बीजेपी यह फिर अन्य पार्टी में शामिल हो गए| अभी हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया| अश्वनी कुमार ने कहा कि कांग्रेस वह नहीं रह गई है जो पहले हुआ करती थी।

 

यह भी पढ़ें - Punjab Congress में खटपट: मनीष तिवारी के उखड़े-उखड़े बोल, दर्द के साथ ये कैसा तीखापन? CM फेस पर भी दिया बड़ा बयान