दिल्ली में जल संकट पर भड़के मनीष सिसोदिया: केंद्र और बीजेपी पर लगाया लूट का आरोप, कहा— 'पानी के लिए ऑफिस जाने को मजबूर हैं महिलाएं'

दिल्ली में जल संकट पर भड़के मनीष सिसोदिया: केंद्र और बीजेपी पर लगाया लूट का आरोप, कहा— 'पानी के लिए ऑफिस जाने को मजबूर हैं महिलाएं'

1000225823

Manish Sisodia lashes out at Delhi's water crisis

 नई दिल्ली। Manish Sisodia lashes out at Delhi's water crisis, आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बीजेपी पर तंज कसा गया।

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, बीजेपी ने दिल्ली का क्या हाल कर दिया है... सारे इंजन पैसे लूटने में लगे हैं। एक महीने से हजारों लोगों की जिंदगी बिना पानी के मुश्किल में है। औरतें नहाने के लिए अपने ऑफिस जाने को मजबूर हैं, बहुत शर्मनाक।

उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली की जनता से वोट मांगने वाले प्रधानमंत्री ने जनता को एक भ्रष्ट और नाकाबिल सरकार के भरोसे छोड़ दिया है, और टॉफियां बांटने की रील बनाने में लगे हैं।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों को लेकर भी आप ने बीजेपी पर हमला बोला था।