Man raped with Dog

इतना वहशीपन! आवारा कुत्ते का रेप, इस शख्स ने इंसानियत पर लगाया शर्मिंदगी का दाग

Dog Rape

Man raped with Dog

एक तरफ जहां इंसानों के बीच महिलाओं के साथ रेप के मामले थम नहीं रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इंसान अब जानवरों को भी अपनी हवस का शिकार बना रहा है| आप यह सुनकर हैरान होंगे लेकिन यह सच है| अब इंसान जानवरों के साथ रेप कर रहा है|

दरअसल, तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) से एक बेहद ही चौंकाने वाला और परेशान करने वाला मामला सामने आया है| बताया जा रहा है कि, यहां एक अधेड़ शख्स ने एक आवारा कुत्ते पर अपनी क्रूर हैवानियत दिखाई है| शख्स ने क्रूरता के साथ कुत्ते का रेप (Dog Rape) किया है| वहीं, इस घटना के बारे में लोगों को पता चलने पर वह सन्न हैं|

ऐसे खुली पोल....

बताया जाता है कि, जब शख्स आवारा कुत्ते के साथ सेक्स कर रहा था तो उसका वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया| लेकिन शख्स को इस बारे में जानकारी नहीं हुई कि उसका वीडियो बन रहा है| फिलहाल, एक अन्य शख्स के हाथ जब यह सीसीटीवी वीडियो लगा तो वह सन्न रह गया और उसने तत्काल इस बारे में सूचना पुलिस को दी| शख्स ने पुलिस को वीडियो दिखाई और उसका कहना है कि जो एक जानवर कुत्ते के साथ इतनी गंदी हरकत कर सकता है तो उसके बीच महिलाएं सुरक्षित नहीं है| इसे तो जेल में होना चाहिए|

अप्राकृतिक रूप से सेक्स किया...

मिली जानकारी के अनुसार, कुत्ते के साथ रेप करने वाला शख्स शादीशुदा है| उसकी पत्नी है जो नौकरी करती है और यह शख्स घर पर ही रहता है| शख्स का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह कुत्ते के साथ अप्राकृतिक रूप से सेक्स करता दिख रहा है|