BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, इंटरव्यू शेड्यूल जारी, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली

BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, इंटरव्यू शेड्यूल जारी, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली

Major Update for BPSC Candidates

Major Update for BPSC Candidates

पटना। Bihar Public Service Commission ने मंगलवार को पांच विभागों में नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिए। वहीं दूसरी ओर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के साथ साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। इंटरव्यू जून महीने में आयोजित किए जाएंगे।

पांच पदों के लिए जून में होंगे इंटरव्यू

बीपीएससी ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद में कनीय प्रयोगशाला सहायक, विधि पदाधिकारी, सहायक पर्यावरण अभियंता, जनसंपर्क पदाधिकारी और एनालिस्ट पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है।

साक्षात्कार 10, 11, 12, 16 और 17 जून को आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे ऑनलाइन लॉगइन कर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर लें।

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे इंटरव्यू लेटर

अभ्यर्थी BPSC Online Portal पर जाकर लॉगइन कर साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने समय पर दस्तावेज तैयार रखने का निर्देश भी दिया है।

आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाकर लागइन कर साक्षात्कार लेटर डाउनलोड कर लें।

उधर, Central Selection Board of Constable ने बिहार पुलिस में 993 सिपाही पदों पर भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है।

नीट यूजी के कारण बदली गई परीक्षा तिथि

पर्षद के अनुसार पहले सिपाही भर्ती परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन उसी दिन एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा के पुनः आयोजन के कारण तारीख बदल दी गई है। अब परीक्षा 28 जून को होगी।

परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित की गई है।

22 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी 15 जून से CSBC Bihar Official Website पर जाकर परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 22 जून की रात 12 बजे से शुरू होगी।

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि बिना ई-प्रवेश पत्र किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

वहीं जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होगी, वे 26 जून को पटना स्थित पर्षद कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।