हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: डबल डेकर बस में आग, कोटा के 30 यात्री सुरक्षित बचाए गए
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: डबल डेकर बस में आग, कोटा के 30 यात्री सुरक्षित बचाए गए

Major tragedy averted in Haridwar

Major tragedy averted in Haridwar

 हरिद्वार। Major tragedy averted in Haridwar, कोटा राजस्थान के 30 यात्रियों को लेकर हरिद्वार से लौट रहे एक डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। चंद मिनट में बस आग का गोला बन गई और हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई।

दमकल टीम और पुलिसकर्मियों ने मिलकर रेस्क्यू करते हुए सभी 30 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि, भीषण आग लगने से बस जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती जांच में डीजल लीक होने से आग लगने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, कोटा राजस्थान से यात्रियों का एक जत्था गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आया हुआ था। शनिवार देर शाम हरिद्वार से लौटने के दौरान उनकी डबल डेकर बस जैसे ही देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर सर्वानंद घाट के पास पहुंची, अचानक आग लग गई।

चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को हाईवे किनारे पर रोका और यात्रियों को उतरने के लिए कहा। बस में आग लगने का पता चलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच राहगीरों की सूचना पर पहले पुलिस और फिर दमकल टीम मौके पर पहुंच गई।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निकांड में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। आग लगने के पीछे डीजल लीक होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।