अनंतपुरम में बड़ा सड़क हादसा, कार-लॉरी की टक्कर में 9 की मौत, मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल
BREAKING
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु उद्घाटन की तैयारियां तेज, जुलाई के अंत में पीएम मोदी के आने की संभावना केंद्रीय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: सेमीकॉन 2.0, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दशहत, वीडियो आया सामने नोएडा सेक्टर-66 अग्निकांड: दो लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

अनंतपुरम में बड़ा सड़क हादसा, कार-लॉरी की टक्कर में 9 की मौत, मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल

अनंतपुरम में बड़ा सड़क हादसा

अनंतपुरम में बड़ा सड़क हादसा, कार-लॉरी की टक्कर में 9 की मौत, मरने वालों में 6 महिलाएं और 1 बच्चा भी

अनंतपुर : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिले के बुडागवी गांव में एक कार और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क दुर्घटना अनंतपुरमू-बेल्लारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटलापल्ली इलाके में हुई. मरने वालों में छह महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

कैसे और कब हुआ यह सड़क हादसा

अनंतपुरम जिले के बुडागवी गांव में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सड़क दुर्घटना में मारे गए सभी लोग रिश्तेदार थे, जो रविवार को कर्नाटक के बेल्लारी से अपने पैतृक गांव उर्वकोंडा लौट एक एसयूवी कार से लौट रहे थे। सामने आ रहे समय से अनभिज्ञ एक तेज रफ्तार लॉरी अचानक कार में सवार लोगों के सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लॉरी सीधे एसयूवी कार से जा टकराई।

पुलिस ने बताया

उर्वकोंडा थाना के सब इंस्पेक्टर वेंकट स्वामी ने सड़क हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. सब-इंस्पेक्टर वेंकट स्वामी के मुताबिक, कार में चालक समेत कुल नौ यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक के नियंत्रण खो देने के बाद इतनी गंभीर टक्कर हो गई.