सीतामढ़ी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

सीतामढ़ी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

Major reshuffle in Sitamarhi police department

Major reshuffle in Sitamarhi police department

सीतामढ़ी। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला एवं नई प्रतिनियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक टुटु कुमार को रुन्नीसैदपुर थाना से बथनाहा थाना (अनुसंधान इकाई) में भेजा गया है। पुअनि श्रवण कुमार को बोखड़ा थाना से बथनाहा थाना (अनुसंधान इकाई) में प्रतिनियुक्त किया गया है।

पुअनि शैलेश कुमार-1 को पुपरी थाना से सुप्पी थाना (अनुसंधान इकाई) तथा पुअनि शशि रंजन को सोनबरसा थाना से रीगा थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित किया गया है।

इसी क्रम में पुअनि प्रीति भारती को मेहसौल थाना से रीगा थाना (अनुसंधान इकाई/महिला हेल्प डेस्क), पुअनि अनुराग कुमार को पुनौरा थाना से बैरगनिया थाना (अनुसंधान इकाई) तथा पुअनि० संजय कुमार को सोनबरसा थाना में विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य तबादलों में पुअनि०अखिलेश कुमार को सीतामढ़ी थाना से पुपरी थाना, सअनि संजय कुमार को पुनौरा थाना से व्यवहार न्यायालय में कोर्ट हाजत सुरक्षा, सअनि धनंजय कुमार को सीतामढ़ी थाना से सुप्पी थाना (112 वाहन), तथा सअनि अमलेश कुमार को कन्हौली थाना से नानपुर थाना (विधि-व्यवस्था) में भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त सअनि कुमार दीपक सिंह को पुलिस केंद्र से कन्हौली थाना (अनुसंधान इकाई), सअनि रंजन कुमार तिवारी को सुप्पी थाना से रीगा थाना (अनुसंधान इकाई), सअनि राकेश आनंद को रीगा थाना से सहियारा थाना (अनुसंधान इकाई) तथा सअनि० अशोक कुमार साह को सहियारा थाना से सुप्पी थाना (अनुसंधान इकाई) में प्रतिनियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी गई है।