जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल: नई सूची जारी, कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल: नई सूची जारी, कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Major Reshuffle in JDU National Executive

Major Reshuffle in JDU National Executive

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी संगठन में संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता देते हुए कई अहम पदों पर नेताओं की नियुक्ति की गई है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नीतीश कुमार पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, जबकि संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बरकरार रखे गए हैं।

बुधवार को जारी सूची के अनुसार उपाध्‍यक्ष, कोषाध्‍यक्ष व राष्‍ट्रीय महासचिव के साथ प्रवक्‍ता और सचिव पद पर नेताओं को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। संगठन में अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। 

कुल 24 नेताओं के नाम की लिस्‍ट जारी की है। कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय कुमार झा अपने पद पर बने रहेंगे। खास बात यह कि हाल में पार्टी में आए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी में जगह नहीं मिली है। 

14 को महासचिव की जिम्‍मेदारी 

सूची के अनुसार पूर्व सांसद चंदेश्‍वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष, गोपालगंज सांसद आलेाक कुमार सुमन को कोषाध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सोंपी गई है।

इनके अलावा 12 नेताओं को राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इनमें मनीष वर्मा, विधान पार्षद आफाक अहमद खां, श्‍याम रजक, अशोक चौधरी, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, विधायक रामसेवक सिंह के नाम हैं। 

इनके अलावा कहकशां परवीन, कप‍िल हरिश्‍चंद्र पाट‍िल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।

JDU

ल‍ि‍स्‍ट में दो अल्‍पसंख्‍यक भी 

पार्टी ने सामाजिक संतुलन पर भी फोकस किया है। अल्‍पसंख्‍यक चेहरे के रूप में गुलाम ररूल बलियावी और कहकशां परवीन को जगह मिली है। राजीव रंजन प्रसाद प्रवक्‍ता सह सचिव बनाए गए हैं। 

सचिव पद पर विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, वि‍द्यासागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मो निसार, रूही तगुंग एवं निवेदिता कुमारी को मनोनीत किया गया है।

इस सूची की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा यह है कि निशांत कुमार को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, जबकि हाल के दिनों में उनके सक्रिय होने की चर्चा तेज थी।