मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे अहम बैठक

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा की बड़ी तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे अहम बैठक

Major Preparations by the BJP to Mark 12 Years of the Modi Government

Major Preparations by the BJP to Mark 12 Years of the Modi Government

नई दिल्ली। Major Preparations by the BJP to Mark 12 Years of the Modi Government, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक जून को पार्टी मुख्यालय में शीर्ष पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करना है।

इस उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), राष्ट्रीय महासचिव, उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

सांगठनिक नियमों के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जून में अपनी नई टीम की घोषणा करने वाले हैं, इसलिए वर्तमान स्वरूप में कई पदाधिकारियों की यह आखिरी बैठक हो सकती है। पार्टी मई में ही चार प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर चुकी है, और जल्द ही पूरी नई टीम का एलान होने की संभावना है।