बिहार में बड़ा सियासी बदलाव! सम्राट कैबिनेट विस्तार से पहले निशांत कुमार की एंट्री चर्चा में

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव! सम्राट कैबिनेट विस्तार से पहले निशांत कुमार की एंट्री चर्चा में

Major Political Shift in Bihar! Nishant Kumar Entry

Major Political Shift in Bihar! Nishant Kumar's Entry

पटना। Major Political Shift in Bihar! Nishant Kumar's Entry : बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। 7 मई का दिन राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सत्ता गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है। जानकारी के अनुसार, जदयू नेताओं के साथ हुई बैठक में निशांत ने मंत्री पद की जिम्मेदारी स्वीकार करने पर सहमति जता दी है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में कदम रखे। राजनीति में प्रवेश करने के महज 8 सप्ताह बाद ही उन्हें यह पद मिलने वाला है।

समझाने पर माने न‍िशांत

जानकारी के अनुसार निशांत सरकार का हिस्‍सा बनने से इनकार कर रहे थे। सीनियर नेताओं के समझाने और मौजूदा सरकार में उनकी अहम‍ियत बताने के बाद वे तैयार हुए।

निशांत कुमार के संभावित मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबर ने बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। इसे जदयू में नई पीढ़ी की एंट्री और पार्टी के भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

जदयू से ये नेता बन सकते हैं मंत्री

जदयू के संभावित मंत्रियों की सूची इस तरह है:- निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, शीला मंडल, रत्नेश सदा एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा।