बिहार विधानसभा में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: संजीव चौरसिया बने सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा
Major Political Reshuffle in Bihar Assembly
पटना। Major Political Reshuffle in Bihar Assembly, भाजपा विधायक संजीव चौरसिया को विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। उनसे पहले विनोद नारायण झा इस पद पर थे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचेतक एवं सचेतकों के नामों की अनुशंसा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के आदेश से तत्काल अधिसूचना जारी हो गई।
सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के समय संजीव चौरसिया को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा था। लेकिन, वे मंत्री भी नहीं पाए।मुख्य सचेतक के रूप में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा।
मुख्य सचेतक को कैबिनेट और उप सचेतक एवं सचेतक को राज्य मंत्री का दर्जा मिलता है। सचेतकों की सूची में अधिसंख्य नाम ऐसे हैं, जो मंत्री बनने की कतार में थे।
ऐसे विधायकों को अब मंत्री के के दर्जा से काम चलाना होगा। भाजपा की गायत्री देवी और जदयू के मनजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। मनजीत इससे पहले सचेतक थे।
अन्य सचेतकों के नाम
राजू तिवारी, रामविलास कामत, सुधांशु शेखर, राणा रणधीर, विनय कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार ऋषि, अरूण मांझी, एवं रत्नेश कुमार। जदयू के रामविलास कामत और विनय कुमार चौधरी को पहली बार सचेतक बनाया गया है।
सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक पद से विनोद नारायण झा की विदाई को नीतीश मिश्रा के मंत्री पद से जोड़ कर देखा जा रहा है। नीतीश मिश्रा मधुबनी जिला के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।विनोद नारायण झा भी उसी जिले के बेनीपट्टी के विधायक हैं।
उधर विधान परिषद में जदयू के ललन कुमार सर्राफ एवं भाजपा के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के उप नेता नेता का दर्जा बरकरार रखा गया है।
परिषद में संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी मुख्य सचेतक, जनक राम उप मुख्य सचेतक, नीरज कुमार एवं रीना देवी सचेतक को सचेतक बनाया गया है।
परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के आदेश से इससे जुड़ी अधिसूचना शुक्रवार को जारी हो गई। परिषद में उप नेता, मुख्य सचेतक एवं सचेतक के नामों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
ये सभापति मनोनीत
विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पन्ना लाल सिंह पटेल को वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए बिहार विधान सभा की राजकीय आश्वासन समिति तथा दुलाल चन्द्र गोस्वामी जिला परिषद् एवं पंचायती राज समिति का सभापति मनोनीत किया है।