कांके हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल
Major police action in Kanke murder case
रांची। कांके में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ में घायल कर दिया।
बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ, जो देखते ही देखते मुठभेड़ में बदल गया।
पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई फायरिंग के दौरान सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस को पहले से उसकी तलाश थी और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मालूम हो कि मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शूटर सत्यम पाठक था, जबकि पूरे मामले का मास्टरमाइंड विजय टेटे को बताया जा रहा है।