स्पेन के नाइट क्लब में भीषण आग; 9 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

स्पेन के नाइट क्लब में भीषण आग; 9 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

Spain’s nightclub Massive fire

Spain’s nightclub Massive fire

मैड्रिड। Spain’s nightclub Massive fire: दक्षिणपूर्व स्पेन के मर्सिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता हैं। इस हादसे के बाद शहर के मेयर जोस बैलेस्टा ने कहा कि आग लगने के बाद बचाव कर्मी अभी भी अज्ञात लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मेयर ने की तीन दिन के शोक की घोषणा

आपातकालीन सेवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि शहर के बाहरी इलाके अटलायस में टीट्रे नाइट क्लब में रविवार तड़के आग लग गई। वहीं, मेयर बैलेस्टा ने इस हादसे में मरने वालों के लिए तीन दिन के शोक की घोषणा की, जिसके बाद मर्सिया के सिटी हॉल के बाहर झंडे को आधा झुका दिया गया है।

यह पढ़ें:

अमेरिका में कल से लगेगा शटडाउन! क्या भारतीय बाजार पर पड़ेगा असर?

पाकिस्तान में भीषण बम ब्लास्ट, 52 की मौत; भीड़ में आकर सुसाइड बॉम्‍बर ने खुद को उड़ाया, मस्जिद के पास जुलूस में शामिल हो रहे थे लोग, 50 से ज्यादा घायल

भारत के कनाडाई नागरिकों को एक और बड़ा झटका, बंद हुई ये सुविधा