चित्तौड़गढ़ में बड़ा साइबर खुलासा: 101 ठगी के मामलों से जुड़ा 'म्यूल अकाउंट' पकड़ा गया, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में बड़ा साइबर खुलासा: 101 ठगी के मामलों से जुड़ा 'म्यूल अकाउंट' पकड़ा गया, दो आरोपी गिरफ्तार

1000216433

Major cyber bust in Chittorgarh: Mule account linked

जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के 101 प्रकरणों से जुड़ा बैंक खाता सामने आया है। यह म्यूल अकाउंट (एक ऐसा बैंक खाता है जिसका उपयोग साइबर ठगी, मनी लान्डि्रंग में होता है) सोलफेव ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम से चित्तौड़गढ़ के स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ)से संचालित हो रहा था।

पुलिस ने खाताधारक गोपाल जाट एवं नारायण वैष्णव को रविवार को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस थाना अधिकारी मधु कंवर ने बताया कि इस म्यूल अकाउंट के खिलाफ मध्य प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न शहरों में 101 मुकदमे दर्ज हैं।

चित्तोड़गढ़ का निकला खाता

विभिन्न शहरों की पुलिस ने इस बारे में जांच की तो खाता चित्तौड़गढ़ का निकला। दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अगस्त 2025 में देश के अलग-अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम इस खाते में जमा की गई थी। इसके बाद यह राशि तुरंत अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। पुलिस के अनुसार, खाते में आने वाला पैसा अलग-अलग साइबर ठगी मामलों से जुड़ा था। इस खाते से करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।