राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों के तबादले

Major Administrative Reshuffle in Rajasthan Department

Major Administrative Reshuffle in Rajasthan's Department

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है. विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुल 27 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं. इस फेरबदल में जनसंपर्क सेवा के 20 प्रमुख अधिकारी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

नई पदस्थापनाओं में रजनीश शर्मा को क्षेत्र प्रचार शाखा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तरूण जैन को अब मुख्यमंत्री के प्रेस सेल का कामकाज संभालना होगा. महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव करते हुए नितेश सिंह गोयल, मोहित जैन और नरेन्द्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में पीआरओ और एपीआरओ के रूप में तैनात किया गया है.

प्रमुख विभागों में बदले PRO-APRO

अन्य नियुक्तियों पर नजर डालें तो विजय खण्डेलवाल की ईएनजी मुख्यालय में वापसी हुई है. हेत प्रकाश को राजस्थान संवाद के सहायक निदेशक का दायित्व मिला है. पूनम खण्डेलवाल को सोशल मीडिया हेडक्वार्टर और आशुराज आनन्द को सूचना केंद्र जयपुर की कमान सौंपी गई है. ओटाराम चौधरी को उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नियुक्त किया गया है. 

इसके अलावा सुरेन्द्र सामरिया को पुलिस मुख्यालय, सतीश सोनी को जेवीवीएनएल अजमेर, सूर्यकान्त को पीआरओ चूरू और महिपाल सिंह को पीआरओ ब्यावर की जिम्मेदारी दी गई है. पल्लव जोशी अब पुलिस कमिश्नरेट में अपनी सेवाएं देंगे. अमनदीप, दीपशिखा, दिनेश कुमार और मोहनलाल सहित अन्य को भी नई विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है ताकि सरकार की योजनाओं को आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सके.