राजस्थान के डीग में बड़ा हादसा: कार वर्कशॉप में एक के बाद एक फटे दो एलपीजी सिलेंडर, 11 वर्षीय बच्ची की मौत; 8 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Major accident in Deeg, Rajasthan: Two LPG cylinders
जयपुर। राजस्थान में डीग जिले के कामां पुलिस थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से एक बच्ची की मौत हो गई,वहीं एक ही परिवार के आठ लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
झुलसे हुए सभी लोगों को पहले भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, बाद में जहां से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर गया है। हादसा कार रिपेयरिंग के दौरान हुआ है।
कामां कस्बे डीग मार्ग पर एक घर में वाहन ठीक करने की वर्कशॉप है। एक घर में वर्कशॉप नीचे और उसके ऊपर दो भाईयों के परिवार रहते हैं। दोनों भाई साथ मिलकर वर्कशॉप चलाते हैं। मंगलवार शाम को वर्कशॉप मालिक मनमोहन और उसका भाई भगवान वाहनों को ठीक कर रहे थे।
वाहनों को ठीक करने के लिए घरेलु गैस सिलिंडर उपयोग में लिया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक सिलिंडर से गैस लीक हुई और आग लग गई। अचानक सिलिंडर फट गया,पास ही दूसरा सिलिंडर भी फट गया।
हादसे में वर्कशॉप मालिक दोनों भाई और आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए,जिन्हे जयपुर के सवाई मनसिंह अस्पताल में रेफर किया गया, वहीं एक बच्ची सहित दो लोगों का भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
भरतपुर जिला पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि झुलसने वालों में मनमोहन की पत्नी सरिता, भगवान की पत्नी नीरज सहित आठ शामिल हैं। भगवान की 11 वर्षीय बेटी अक्षरा की भरतपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।