महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा; नदी पर बना पुल टूटा, कई लोग हादसे की चपेट में आए, पर्यटकों के बहने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Maharashtra Pune Bridge Collapsed Built on Indrayani River Video
Pune Bridge Collapsed: महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हुआ है। पुणे के मावल के पास इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक टूट गया। बताया जा रहा है कि, जिस समय यह हादसा (Indrayani River Incident) हुआ। उस वक्त पुल पर बड़ी संख्या में पर्यटक लोग मौजूद थे। कई लोगों के इस हादसे की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि, पुल टूटने के बाद पुल से नीचे गिरे पर्यटक नदी के तेज बहाव में बह गए। इस बीच चीख-पुकार मची रही।
पुलिस मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम है। बड़ी संख्या में लोग आसपास देखे जा रहे हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी और टीमें पहुंची हुईं हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि, अब तक 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका अभी जताई जा रही है। हादसे में कुछ लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।
महाराष्ट्र CM ने हादसे की जानकारी ली
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जानकारी ली है और अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। NDRF की टीम वहां पहुंच रही है...पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में स्पष्ट जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है..."
वीडियो