श्रद्धा से शिव के दर्शन: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का श्रृंगार, देखिये कैसे निराले अंदाज में सजे हैं महाकाल

श्रद्धा से शिव के दर्शन: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का श्रृंगार, देखिये कैसे निराले अंदाज में सजे हैं महाकाल

Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan

Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan

Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan: मध्य प्रदेश की उज्जैन (प्राचीन उज्जैनी) नगरी में पवित्र शिप्रा नदी के किनारे स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा जितनी भी गाई जाए उतनी ही कम है| यहां पर शिव स्वयंभू हैं यानि खुद ही साक्षात प्रकट हुए हैं| जिसका अद्भुत वर्णन सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथों में मिलता है| वहीं खास बात यह है कि भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग ही मात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो कि दक्षिणमुखी है| इसलिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा की अत्यन्त पुण्यदायी महत्ता भी है।

धार्मिक ग्रंथों में शिव जी के मुख से यह वर्णन मिलता है कि जो भी सच्चा भक्त महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga) की आराधना करता है उसके जीवन से कष्ट-विकार और खासकर काल का डर समाप्त हो जाता है| एक अच्छा व्यक्ति सच्चे मन से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को अगर समर्पित हो जाए तो उसकी अल्पायु मृत्यु नहीं हो सकती है| इसके साथ ही वह मरने उपरांत मोक्ष की प्राप्ति करता है| काल उसे सताता नहीं| इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने साफ ह्दय से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन जरूर करने चाहिये| बाबा की महर हुई तो जिंदगी खुशियों से झूम उठेगी|

अर्थ प्रकाश पर अब रोज करिये महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन...

बतादें कि, अबसे अर्थ प्रकाश पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga) का हर रोज का प्रातः श्रृंगार आपको देखने को मिलेगा| साथ ही आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के अद्भुत दर्शन भी कर पाएंगे| यानि आप घर बैठे ही महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में होने का एहसास करेंगे। हम जानते है कि बहुत लोग ऐसे हैं जिनका मध्य प्रदेश के उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन करना नहीं हो पाता है लेकिन उनकी इच्छा महाकाल के चरणों के दर्शन को बड़ी आतुर रहती है| बस इसीलिए... अर्थ प्रकाश अब आपको महकाल के दर्शन करवाएगा| आप अर्थ प्रकाश पर महाकाल का हर रोज का श्रृंगार देख सकते हैं| हर रोज उनके दर्शन कर सकते हैं| बोलिये जय श्री महाकाल और जुड़े रहिये अर्थ प्रकाश पर...

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का प्रातः श्रृंगार ...

Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan
Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan
Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan
Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan
Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan
Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan

 


Published by Shiva Tiwari