Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ 'तम्मा तम्मा अगेन' सॉन्ग पर किया डांस

Madhuri-Dixit200

मुंबई। Madhuri Dixit: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने के साथ 'तम्मा तम्मा अगेन' सॉन्ग पर डांस किया है।
 

माधुरी दीक्षित का पति श्रीराम नेने के साथ एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' के गाने 'तम्मा तम्मा अगेन' नाचते हुए नजर आ रहे हैं।इस वीडियो को श्रीराम नेने की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। फैंस को श्रीराम और माधुरी का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
 

इस वीडियो को कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए फराह ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई राम, माधुरी दीक्षित को आप सीरियस कंपीटिशन दे रहे हैं।'
 

माधुरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की ओरिजनल सीरीज च्द फेम गेमज् में नजर आने वाली है। सीरीज में माधुरी लीड रोल में हैं और उनके साथ सीरिज में संजय कपूर और मानव कौल भी दिखाई देंगे।