Commercial LPG Cylinder Price Reduced 1 Jan 2024 IOCL Update Today

नए साल पर इतना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; कितनी रह गई अब कीमत, यहां देख लीजिए

Commercial LPG Cylinder Price Reduced 1 Jan 2024 IOCL Update Today

LPG Cylinder Price Reduced 1 Jan 2024 IOCL Update Today

LPG Cylinder Price 2024: नए साल का आगाज हो चुका है। साल 2024 का आज पहला दिन है और इसी पहले दिन में LPG उपभोक्ताओं को 'लॉलीपॉप गिफ्ट' दिया गया है। दरअसल, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में 1.50 रुपए की बेहद मामूली कटौती की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपए की बजाय अब 1755.50 रुपए में मिलेगा। जबकि चेन्नई में 1929.50 की बजाय 1924.50 और मुंबई में 1710 की जगह 1708.50 रुपए में अब कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 50 पैसे महंगा किया गया है। IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1868.50 की जगह 1869 रुपए में मिलेगा। फिलहाल, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अगस्त से लगातार 903 रुपए पर स्थिर है। इस बार भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उपभोक्ताओं को लग गया झटका

माना जा रहा था कि नए साल पर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती के साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी घटेगी। क्योंकि यह साल चुनावी साल भी है। इस साल लोकसभा चुनाव होना है। हालांकि उपभोक्ताओं को झटका लग गया। न तो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है और न ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम की गई है। मालूम रहे कि इससे पहले 22 दिसम्बर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में 39.50 रुपए की कटौती की गई थी. कीमत कम होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1796.50 रुपए की बजाय 1757 रुपए में मिल रहा था। इसी प्रकार कोलकाता में 1908.00 की जगह 1868.50, चेन्नई में 1968.50 की बजाय 1929.50 और मुंबई में 1749.00 की जगह 1710 रुपए में कमर्शियल सिलेंडर मिलने लगा था।

इससे पहले 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था। तब सिलेंडर की कीमत में 21 रुपए बढ़ोतरी की गई थी। पिछले कुछ समय से लगभग हर महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कम और ज्यादा का बदलाव देखने को मिल रहा है।

नवंबर में भी दो बार बदली कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

मालूम रहे कि, नवंबर महीने में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में दो बार बदलाव किया गया था। एक बार दिवाली से पहले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में 101.50 रुपए की बढ़त की गई थी। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1733.50 रुपए की बजाय 1833 रुपए का मिलने लगा था। जबकि दूसरी बार दिवाली के बाद छठ पर्व के नजदीक 16 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 57 रुपये कम की गई थी। जिसके बाद कमर्शियल सिलेंडर 1833 से घटकर 1775.50 रुपए का हो गया था।

अक्टूबर में 209 रुपए महंगा हुआ था कमर्शियल LPG सिलेंडर

इससे पहले अक्टूबर की पहली तारीख को भी 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 209 रुपए बढ़ाई गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1522.50 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1731.50 का मिलने लगा था। हालांकि, इससे पहले पिछले महीने सितम्बर में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 157.50 रुपए घटाई गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1680.00 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1522.50 का मिलने लगा था। जबकि अगस्त में कमर्शियल LPG सिलेंडर 100 रुपए सस्ता किया गया था। तब दिल्ली में LPG सिलेंडर 1780 रुपए की बजाय अब 1680 रुपए का मिलने लगा था। वहीं इससे पहले 4 जुलाई को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था। तब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 7 रुपए बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1773 रुपए में मिल रहा कमर्शियल LPG सिलेंडर 1780 रुपए का मिलने लगा था।

वहीं जुलाई से पहले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी। जून की पहली तारीख में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपए कम कर दी गई थी । जिससे तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए की बजाय 1773 रुपए हो गई थी। आपको बतादें कि, 19 मई 2022 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई जा रही है। सिर्फ जनवरी और मार्च 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और इसके बाद अप्रैल में फिर से कीमत घटा दी गई थी। वहीं मई 2023 की 1 तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया था।

रक्षाबंधन पर घरेलू LPG सिलेंडर किया गया सस्ता

पिछले कुछ महीनों के अंदर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में तो खूब कटौती की गई मगर लंबे समय से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा था। न ही कीमत बढ़ाई गई और न ही घटाई गई। घरेलू उपभोक्ता हर महीने इसी आस में रह जाते थे कि घरेलु सिलेंडर अब सस्ता होगा लेकिन ऐसा होता नहीं था। लेकिन अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये की बजाय 903 रूपय हो गई। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई।