LPG Cylinder Price Hike| गैस सिलेंडर हुआ महंगा; दिसंबर की पहली तारीख से बदल गई कीमत, अब देने होंगे इतने रुपए

गैस सिलेंडर हुआ महंगा; दिसंबर की पहली तारीख से बदल गई कीमत, अब देने होंगे इतने रुपए

LPG Cylinder Price Hike 1st Dec 2023 IOCL Latest Update

LPG Cylinder Price Hike 1st Dec 2023 IOCL Latest Update

LPG Cylinder Price Hike: आज से साल के आखिरी महीने की शुरुवात हो गई है। यानि दिसंबर की। लेकिन दिसंबर की पहली तारीख को ही महंगाई का झटका लग गया है। दरअसल, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में लगभग 21 रुपए बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल, अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1775.50 रुपए की बजाय 1796.50 रुपए का मिलेगा। इसी प्रकार कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की अलग-अलग कीमत बढ़ी है। IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट कीमत देखी जा सकती है।

LPG Cylinder Price Hike
LPG Cylinder Price Hike

 

मालूम रहे कि, पिछले महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में दो बार बदलाव किया गया था। एक बार दिवाली से पहले कमर्शियल LPG Cylinder की कीमत में 101.50 रुपए की बढ़त की गई थी। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1733.50 रुपए की बजाय 1833 रुपए का मिलने लगा था। जबकि दूसरी बार दिवाली के बाद छठ पर्व के नजदीक कमर्शियल LPG Cylinder 50 रुपए सस्ता कर दिया गया था। जिसके बाद कमर्शियल सिलेंडर 1833 से घटकर 1775.50 रुपए का हो गया था। बहराल कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होने से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ा झटका लगा है। इसी के साथ आम लोगों के लिए इन स्थानों पर खाने की प्लेट की कीमत भी बढ़ सकती है.

अक्टूबर में 209 रुपए महंगा हुआ था कमर्शियल LPG सिलेंडर

इससे पहले अक्टूबर की पहली तारीख को भी 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 209 रुपए बढ़ाई गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1522.50 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1731.50 का मिलने लगा था। हालांकि, इससे पहले पिछले महीने सितम्बर में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 157.50 रुपए घटाई गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1680.00 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1522.50 का मिलने लगा था। जबकि अगस्त में कमर्शियल LPG सिलेंडर 100 रुपए सस्ता किया गया था। तब दिल्ली में LPG सिलेंडर 1780 रुपए की बजाय अब 1680 रुपए का मिलने लगा था। वहीं इससे पहले 4 जुलाई को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था। तब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 7 रुपए बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1773 रुपए में मिल रहा कमर्शियल LPG सिलेंडर 1780 रुपए का मिलने लगा था।

वहीं जुलाई से पहले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी। जून की पहली तारीख में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपए कम कर दी गई थी । जिससे तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए की बजाय 1773 रुपए हो गई थी। आपको बतादें कि, 19 मई 2022 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई जा रही है। सिर्फ जनवरी और मार्च 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और इसके बाद अप्रैल में फिर से कीमत घटा दी गई थी। वहीं मई 2023 की 1 तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया था।

रक्षाबंधन पर घरेलू LPG सिलेंडर किया गया सस्ता

पिछले कुछ महीनों के अंदर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में तो खूब कटौती की गई मगर लंबे समय से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा था। न ही कीमत बढ़ाई गई और न ही घटाई गई। घरेलू उपभोक्ता हर महीने इसी आस में रह जाते थे कि घरेलु सिलेंडर अब सस्ता होगा लेकिन ऐसा होता नहीं था। लेकिन अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये की बजाय 903 रूपय हो गई। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई।