LPG Cylinder Price From 1 Dec 2022

आज 1 दिसंबर: LPG सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? आपके लिए ऐसी है खबर

LPG Cylinder Price From 1 Dec 2022

LPG Cylinder Price From 1 Dec 2022

LPG Cylinder Price From 1 Dec 2022 : घरेलू (Domestic) या कामर्शियल (Commercial) उपभोक्ता (LPG Gas Consumer) अगर यह सोच रहे थे कि 1 दिसंबर 2022 से LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाएगा तो वह जान लें कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है| घरेलू या कामर्शियल सिलेंडर की कीमत इस बार नहीं बदली गई है|

घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपनी पुरानी कीमत के तहत दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसी तरह कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी अपनी पुरानी कीमत के तहत दिल्ली में 1744.00 रुपये, कोलकाता में 1845.50 रुपये, मुंबई में 1696.00 रुपये और चेन्नई में 1891.50 में बिक रहा है।

कॉमर्शियल सिलेंडर लगातार हो रहा था सस्ता

बतादें कि, पिछले महीने दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हुआ था। जिसके बाद काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1859.50 रुपये की बजाय 1744 रुपये हो गई थी| खास बात तो यह है कि कॉमर्शियल सिलेंडर को पिछले करीब 6 महीने से लगातार सस्ता किया जा रहा था| मई 2022 से 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price Reduced) की कीमत लगातार घटाई जा रही है। 19 मई को काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत जहां 2354.00 थी तो इसके बाद यह एक जून 2022 को 2219.00 रूपए कर दी गई।

एक जुलाई 2022 को एक बार फिर यह कीमत घटकर 2021.00 रूपए हुई। इसके बाद 6 जुलाई को एक बार फिर से करीब 9 रुपए की कटौती की गई और फिर दिल्ली में काॅमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2012 रुपए हो गई| वहीं, 1 अगस्त 2022 को 36 रुपए की कटौती हुई और दिल्ली में काॅमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 2012 रुपए की बजाय 1976 रुपए हो गई थी|

इसी प्रकार 1 सितंबर 2022 को काॅमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder Price) में 91 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी| जिसके बाद दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1976 रुपए की बजाय 1885 रुपए हो गई थी| वहीं 1 अक्टूबर 2022 को 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) में 25 रुपए की कटौती हुई थी| जिसके बाद दिल्ली में काॅमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1885 रुपए की बजाय 1859 रुपए हो गई थी|

घरेलू गैस सिलेंडर वालों को नहीं मिल रही कोई राहत

बरहाल, घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही है| घरेलू उपभोक्ता बार राहत पाने की उम्मीद में मुंह सा ताकते रह जाते हैं| आपको बतादें कि, एक लंबे समय से 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न सस्ता हुआ है। आखिरी बार 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।