LPG Cylinder New Price From 1 November 2022

LPG Cylinder Price News: गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती, लेकिन राहत सिर्फ इन उपभोक्ताओं को, पढ़िए पूरी खबर

 LPG Cylinder New Price From 1 November 2022

LPG Cylinder New Price From 1 November 2022

LPG Cylinder New Price From 1 November 2022 : नवंबर के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है| हालांकि, राहत सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी जो काॅमर्शियल हैं| आप क्या सोचकर बैठे थे?

दरअसल, 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price  Reduced) की कीमत घटाई गई है| काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 115.50 रूपए सस्ता किया गया है| जिसके बाद अब दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1859.50 रुपये की बजाय 1744 रुपये होगी| इसी प्रकार मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी अलग-अलग कीमत की कटौती हुई है|

ये रही नए रेट की लिस्ट

 LPG Cylinder New Price From 1 November 2022
LPG Cylinder New Price From 1 November 2022

1 अक्टूबर 2022 को 25 रुपए घटाए गए

ध्यान रहे कि, 1 अक्टूबर 2022 को 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) में 25 रुपए की कटौती हुई थी| जिसके बाद दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1885 रुपए की बजाय 1859 रुपए हो गई थी| इसी प्रकार 1 सितंबर 2022 को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder Price) में 91 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी| जिसके बाद दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1976 रुपए की बजाय 1885 रुपए हो गई थी|

मई से लगातार घट रही काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत

बतादें कि, मई 2022 से 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price Reduced) की कीमत लगातार घटाई जा रही है। 19 मई को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत जहां 2354.00 थी तो इसके बाद यह एक जून 2022 को यह 2219.00 रूपए कर दी गई।

वहीं, एक जुलाई 2022 को एक बार फिर यह कीमत घटकर 2021.00 रूपए हुई। इसके बाद 6 जुलाई को एक बार फिर से करीब 9 रुपए की कटौती की गई और फिर दिल्ली में काॅमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2012 रुपए हो गई| वहीं, 1 अगस्त 2022 को 36 रुपए की कटौती हुई और दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2012 रुपए की बजाय 1976 रुपए हो गई थी|

फिलहाल, इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है| इसके साथ ही यहां जाने वाले ग्राहकों की जेब भी ज्यादा नहीं कटेगी| क्योंकि अगर कीमत बढ़ जाती तो इन जगहों पर खाने की कीमत भी बढ़ा दी जाती|

घरेलू गैस सिलेंडर में कोई राहत नहीं

बरहाल, घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही है|घरेलू  उपभोक्ता बार राहत पाने की उम्मीद में मुंह सा ताकते रह जाते हैं| आपको बतादें कि, एक लंबे समय से 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है। इसकी कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) अब भी दिल्ली में 1053 रूपए ही है| आखिरी बार 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

यह पढ़ें - कलयुग का गजब दौर! एक नंबर का नशेड़ी हो रखा है ये बंदर, शराब के लिए ठेके पर मचाता है उत्पात, आने-जाने वालों से जबरदस्ती छीन लेता है बोतल