LPG Cylinder New Price 1 June 2023: कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ; जानिए किस हद तक मिली राहत, इतनी घट गई कीमत

LPG सिलेंडर सस्ता हुआ; जानिए किस हद तक मिली राहत, इतनी घट गई कीमत

LPG Cylinder New Price 1 June 2023

LPG Cylinder New Price 1 June 2023

LPG Cylinder New Price 1 June 2023: जून की पहली तारीख में एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) सस्ता हो गया है। 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपए कम कर दी गई है। जिससे अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1773 रुपए हो गई है। जबकि दिल्ली में पहले यही कीमत 1856.50 थी। इसी प्रकार अब कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1875.50 होगी। जो कि पहले 1960.50 रुपए थी। मुंबई में 1808.50 की बजाय 1725 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2021.50 की बजाय 1937 रुपए होगी। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बार-बार झटका

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बार-बार झटका लग रहा है। घरेलू उपभोक्ता हर बार इसी आस में रह जाते है कि घरेलु सिलेंडर भी सस्ता होगा लेकिन ऐसा होता ही नहीं। एक बार फिर से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये रहेगी। वहीं मुंबई में 1112.5 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1,118.5 रुपये रहेगी। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई है।

मई 2022 के बाद से घट रही कमर्शियल सिलेंडर की कीमत, जनवरी और मार्च में बढ़ाई गई थी

इधर, अगर कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो 19 मई 2022 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई जा रही है। सिर्फ जनवरी और मार्च 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और इसके बाद अप्रैल में फिर से कीमत घटा दी गई थी। पिछले महीने मई की 1 तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया।

यह भी पढ़ें- वैवाहिक जीवन में SEX न करना मानसिक क्रूरता... हाईकोर्ट ने झट से सुना दिया तलाक का फैसला