हरियाणा में 'गोलीबाज आशिक': वो रात में आया, बाइक से उतरकर करने लगा गोलीबारी, पढ़िए यमुनानगर का यह पूरा मामला

हरियाणा में 'गोलीबाज आशिक': वो रात में आया, बाइक से उतरकर करने लगा गोलीबारी, पढ़िए यमुनानगर का यह पूरा मामला

Lover fire at girl house in Yamunanagar Haryana

Lover fire at girl house in Yamunanagar Haryana

Haryana News : आजकल आशिकों की कमी नहीं है| इनकी संख्या बहुत ज्यादा है और ये सब एक तरफा मोहब्बत पर उतारू हैं और जब इनकी एक तरफा मोहब्बत में रंग नहीं चढ़ता है तो फिर ये सामने वाली लड़की का या तो जीना दूभर कर देते हैं या फिर उसे जान से ही मार देते हैं| फिलहाल, तो एक मामला हरियाणा से सामने आया है| जहां यमुनानगर जिले में एक आशिक गोलीबाज बन गया| यह आशिक रात में लड़की के मोहल्ले में पहुंचा और उसके घर पर गोलीबारी कर दी| इधर, जब इस गोलीबाज आशिक ने गोलीबारी की तो उस वक्त घर की छत पर बालकनी के साथ लड़की का भाई और उसकी पत्नी खड़ी हुई थी| गनीमत इतनी रही कि गोली चलते वक्त ये छिप गए| वर्ना गोली इनको लग भी सकती थी| खैर, इस गोलीबाज आशिक की पूरी कुंडली पुलिस ने निकाल ली है| इसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है|

बाइक से दो लोग आये थे .....

बतादें कि, पूरा मामला यमुनानगर के मधु कॉलोनी के नजदीक का है और यह पूरा मामला वहां पास लगे CCTV कैमरे में कैद भी  हुआ है| CCTV कैमरे में दिखता है कि रात के समय में एक बाइक आकर रुकती है| जिसमें दो युवक सवार हैं| बाइक रुकने के बाद पीछे बैठा युवक इधर-उधर देखते हुए उतरता है और सामने गली में जाकर एक घर पर फायरिंग कर देता है| फायरिंग करने के बाद युवक फटाफट आकर बाइक पर बैठता है और दोनों युवक मौके से फरार हो जाते हैं|

बरहाल, इस गोलीबारी से कॉलोनी में दहशत का माहौल पैदा हो गया| लोग घर से निकल आये और सूचना फ़ौरन पुलिस को दी गई| जिसके बाद मौके पर डीएसपी प्रमोद, डीएसपी हेडक्वार्टर, सीआईए की टीम पहुंची और आगे की त्वरित कार्रवाई शुरू की गई| जानकारी के अनुसार, लड़की के भाई को पहले मोबाइल पर धमकी भी दी जा चुकी थी| फिलहाल, पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है| पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

रिपोर्ट - राकेश भारतीय