Lover Blackmailed Girl In Panchkula: पंचकूला में लड़की को धोखा, आशिक ने अश्लील वीडियोज बनाकर किया ब्लैकमेल

पंचकूला में आशिक बना 'आस्तीन का सांप': रिलेशनशिप में रहकर लड़की की अश्लील Videos बनाईं और फिर आएदिन खेलने लगा ऐसा घिनौना खेल

Lover Blackmailed Girl On Objectionable Videos In Panchkula

Lover Blackmailed Girl On Objectionable Videos In Panchkula

Lover Blackmailed Girl On Objectionable Videos In Panchkula : आजकल प्यार (Love) की आड़ में सिर्फ और सिर्फ अस्मत लूटने का गंदा खेल चल रहा है और ऐसे में न जाने कितनी लड़कियों (Girls) की जिंदगी तबाह हो जा रही है| या तो किसी लड़की की हत्या हो जाने की खबर सामने आती है और या फिर किसी लड़की की अश्लील वीडियोज बनाकर उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया जाता है| जैसा कि इस मामले में हो रहा था|

यह पढ़ें - सुखना लेक, लड़की, लाश और अब दहला देने वाला खुलासा: हत्या करने के लिए पंजाब से चंडीगढ़ पंहुचा, शादी की बात पर बेरहम कातिल बन बैठा Boyfriend

दरअसल, सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ (Chandigarh) के नजदीक स्थित हरियाणा (Haryana) के पंचकूला शहर (Panchkula) में एक लड़की को प्यार बड़ा महंगा पड़ गया| अपने जिस आशिक के साथ लड़की एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही उसने ही उसे ऐसा धोखा दिया कि जिसके बारे में उसने सपने में भी कभी नहीं सोचा था| फिलहाल, आरोपी आशिक पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में है और उसे कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है| आरोपी आशिक की पहचान विशाल डेराबस्सी निवासी के रूप में बताई जा रही है|

यह पढ़ें - सावधान! अगर आप भी हेयर ड्रेसर की दुकान पर बालों को इस तरह करवाते हैं सेट, यह VIDEO दिल बैठा देगा

आशिक ऐसे बन बैठा बना 'आस्तीन का सांप'

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की और उसके आरोपी आशिक विशाल में रिलेशनशिप के दौरान काफी नजदीकियां थीं और इसी का फायदा आरोपी विशाल ने बखूबी उठाया| रिलेशनशिप के दौरान उसने लड़की की अश्लील Videos अपने मोबाइल में कैद कीं और बाद में इन्हीं वीडियोज के जरिये उसने लड़की की जिंदगी खराब करनी चाही|

बताया जाता है कि, आरोपी विशाल इन अश्लील वीडियोज के सहारे लड़की को आएदिन ब्लैकमेल करता था और इसके बदले में पैसे मांगता था| वह लड़की को धमकी देता है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी वीडियोज वायरल कर दी जाएंगी| हालांकि, जानकारी यह भी मिली है कि आरोपी विशाल ने लड़की के कुछ अश्लील वीडियोज अपने फ्रेंड सर्कल में शेयर किए हैं|

यह पढ़ें - मोमोज खाते हैं तो सावधान, मौत हो सकती है... AIIMS ने जारी की चेतावनी

बर्दाश्त से बाहर हुआ तो लड़की ने दर्ज कराई शिकायत

आखिर पीड़ित लड़की कबतक ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त करती? उसके सामने अब कोई रास्ता नहीं बचा था| वह अंदर ही अंदर घुटी जा रही थी और आखिर में उसने वह रास्ता चुन लिया जो हर कोई नहीं चुनता| लड़की ने हिम्मत से काम लिया और कोई गलत कदम न उठाते हुए पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई| लड़की ने पंचकूला के महिला थाना में आरोपी विशाल के खिलाफ शिकायत दी| जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को धर-दबोचा गया| फिलहाल, अब आरोपी न्यायिक हिरासत में है और पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई  कर रही है| आरोपी विशाल पर 506, 509 और आईटी नियमों के तहत तमाम धाराएं लगाई गई हैं|

रिपोर्ट - आदित्य शर्मा