Chandigarh Sukhna Lake Girl Dead Body Case: सुखना लेक के पास मिली थी लड़की की लाश, जांच में हत्यारा निकला Boyfriend
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

सुखना लेक, लड़की, लाश और अब दहला देने वाला खुलासा: हत्या करने के लिए पंजाब से चंडीगढ़ पंहुचा, शादी की बात पर बेरहम कातिल बन बैठा Boyfriend

Chandigarh Sukhna Lake Girl Dead Body Case

Chandigarh Sukhna Lake Girl Dead Body Case

Chandigarh Sukhna Lake Girl Dead Body Case : चंडीगढ़ में बीते 28 अक्टूबर को अंजलि नाम की एक 21 वर्षीय लड़की की लाश सुखना लेक के पास जंगल से बरामद की गई थी| लेक के पास यूं लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था| चंडीगढ़ पुलिस भी इस घटना के बाद तत्काल एक्शन में नजर आई थी| हालांकि, उस दौरान मृतक अंजलि को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया कि उसकी हत्या की गई है या उसने आमहत्या की है| फिलहाल, बाद में जैसे-जैसे इस मामले में मृतक अंजलि के पोस्टमार्टम के साथ पुलिस ने अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाई तो सब कुछ स्पष्ट रूप से सामने आ गया| पुलिस की गहन जांच-पड़ताल में यह पुष्टि हो गई कि अंजलि की हत्या ही की गई है|

चुन्नी से गला घोंट कर मार दिया

बतादें कि, चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की सुपरविजन में सेक्टर-26 थाना पुलिस के थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और उनकी टीम ने इस पूरे मामले की जड़ को खोलने में बड़ी सफलता हासिल की| थाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि अंजलि की हत्या उसके Boyfriend ने ही की| जिसकी पहचान जगरूप सिंह (24 साल) निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है| जगरूप सिंह ने अंजलि का चुन्नी से गला घोंटा| उसने यह पूरी वारदात सुखना लेक के जंगल एरिया में की|

पुलिस ने बताया कि, जगरूप 27 अक्टूबर को ही होशियारपुर से चंडीगढ़ आ गया था और इसी दौरान पंजाब के जालंधर के नूरमहल की रहने वाली अंजलि भी चंडीगढ़ पहुंच गई| पुलिस के अनुसार, जिसके बाद ये दोनों रात के समय सुखना लेक पहुंचे और यहां जगरूप ने अंजलि के साथ उस वारदात को अंजाम दे डाला| जिसका अंदाजा भी शायद अंजलि ने कभी नहीं लगाया होगा| बताते हैं कि, अंजलि की हत्या के तुरंत बाद जगरूप वापिस होशियारपुर लौट गया था ताकि उसपर किसी को शक न हो|

शादी की बात पर बेरहम कातिल बन बैठा Boyfriend

वहीं, पुलिस ने जब जगरूप से पूछताछ की कि उसने अंजलि की हत्या आखिर क्यों की? तो जवाब हैरान करने वाला था| पता लगा कि जगरूप और अंजलि दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और अब अंजलि जगरूप से शादी करने का दवाब डाल रही थी| लेकिन जगरूप को शादी नहीं करनी थी| इधर जगरूप पर शादी करने के लिए अंजलि का दवाब लगातार बढ़ रहा था और इसी के चलते जगरूप ने वो खौफनाक कदम उठा लिया जिसका रास्ता किसी की मौत को जाता है| जगरूप ने सोच लिया कि वह अपनी जिंदगी से अंजलि की कहानी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर देगा| आखिरकार, जगरूप ने अंजलि की बेरहमी से हत्या कर डाली|

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी