सिंचाई विभाग के JE-बेलदार ₹45 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:यमुनानगर में पंचकूला ACB की कार्रवाई: ठेकेदार के बिल पास कराने के बदले मांगी घूस

सिंचाई विभाग के JE-बेलदार ₹45 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:यमुनानगर में पंचकूला ACB की कार्रवाई: ठेकेदार के बिल पास कराने के बदले मांगी घूस

1000262013

Irrigation Department JE and Beldar arrested

यमुनानगर: Irrigation Department JE and Beldar arrested, भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने यमुनानगर मेंबड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर और एक बेलदार को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ठेकेदार के बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया. फिलहाल मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है.

ठेकेदार से 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगीःविजिलेंस इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि "ठेकेदार जरनैल सिंह ने शिकायत दी थी कि सिंचाई विभाग के जेई सौरभ ने कराए गए कार्यों के बिल पास करने के एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. आरोप है कि रकम लेने के लिए जेई ने विभाग के बेलदार कर्मजीत को भेजा. शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से केनाल रेस्ट हाउस में ट्रैप लगाया और बेलदार कर्मजीत को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मौके पर मौजूद जेई सौरभ को भी हिरासत में ले लिया गया.

यमुनानगर में सिंचाई विभाग का JE और बेलदार रंगेहाथ गिरफ्तार (ETV Bharat)

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज:विजिलेंस के अनुसार गिरफ्तार जेई सौरभ अंबाला का निवासी है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस ट्रैप ऑपरेशन में विजिलेंस की टीम के साथ जीएसटी विभाग के ईटीओ ललित यादव स्वतंत्र गवाह के रूप में मौजूद रहे. अधिकारियों का कहना है कि "मामले की गहन जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी." विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.