मोमोज खाते हैं तो सावधान, मौत हो सकती है... AIIMS ने जारी की चेतावनी

मोमोज खाते हैं तो सावधान, मौत हो सकती है... AIIMS ने जारी की चेतावनी

AIIMS issues warning on momos

AIIMS issues warning on momos

Health News : आजकल हमने समोसा, बर्गर, पिज्जा, चाउमीन और मोमोज जैसे तमाम बाहरी आइटम्स को अपने खाने में शामिल कर रखा है| इनके चलते हम घर में बना खाना भी नहीं खाते| कैसे खाएं? हमारा पेट जो इनसे भरा जा रहा है| हम अब लगभग रोज ही इन चीजों के स्वाद के आदी हो गए हैं| लेकिन ध्यान रखिये कि ये चीजें स्वाद के साथ-साथ आपको कुछ और भी दे रहीं हैं और वो भी बिलकुल फ्री में| और वो है नुकसान और नुकसान की इसी कड़ी में आज एक बहुत जरुरी खबर आपके लिए है|

आप मोमोज खाते हैं तो सावधान ...

मोमोज खाते हैं तो सावधान ... जी हां सही सुन रहे हैं आप| बिलकुल सावधान हो जाएं| अगर आपको मोमोज का चस्का लगा हुआ है तो आपको सावधान होना ही पड़ेगा| लाल और हरी चटनी के साथ गरमा-गर्म मोमोज खाने से पहले इस खबर को अपने दिमाग में उतार लीजिये| दरअसल, AIIMS की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई है| जिसमें मोमोज खाने को लेकर मौत होने की बात कही गई है|

मौत कैसे?

चेतावनी में कहा गया है कि, मोमोज को निगल कर खाने से मौत की संभावना हो सकती है| AIIMS का कहना है कि मोमोज को जमकर चबाएं और सावधानी के साथ निगलें| जल्दबाजी में स्वाद लेने के बहाने मोमोज को बिना चबाए ही निगल जाना आपकी मौत को दावत दे सकता है| चेतावनी में बताया गया कि मोमोज बिना चबाए निगलने से यह फंस सकता है, जिससे जान जा सकती है| जानकारी के मुताबिक़, एम्स की तरफ से यह चेतावनी उस वक्त दी गई है जब ऐसा एक मामला सामने आया है| एक शख्स की इस प्रकार से मोमोज खाने से मौत हो गई है|