चाइनीज मांझे से मौत अब 'हत्या' मानी जाएगी; यूपी में CM योगी का अफसरों को आदेश- पूरे राज्य में छापेमारी की जाए, कैसे हो रही बिक्री?
UP CM Yogi Adityanath Big Action Over Chinese Manjha Deaths
UP Chinese Manjha Ban: पतंग उड़ाने में इस्तेमाल किए जा रहे चाइनीज मांझे से अब तक कई लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। चलते-फिरते अचानक चाइनीज मांझा गले पर आकर फंसता है और गला को रेतकर रख देता है। जिससे खून इतना ज्यादा बह जाता है की व्यक्ति की तड़प-तड़पकर मौत हो जाती है। जहां ऐसी ही मौतों को देखते हुए अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क उठे हैं। उन्होंने अफसरों से सख्त लहजे में पूछा है की राज्य में प्रतिबंधित होने के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री कैसे हो रही है?
CM योगी का अफसरों को आदेश दिया है कि चाइनीज मांझे की उपलब्धता, बिक्री और इसके इस्तेमाल पर तत्काल प्रभावी रोक लगाई जाए। वहीं सीएम ने इस संबंध में पुलिस अफसरों को पूरे राज्य में जिलेवार छापेमारी करने को कहा है। पूरे राज्य में की पुलिस अफसरों द्वारा की गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने यह भी स्पष्ट किया की राज्य में चाइनीज मांझे से मौत अब 'हत्या' मानी जाएगी। यानि अब चाइनीज मांझे से अगर किसी की मौत होती है तो वह केवल एक हादसा नहीं होगा बल्कि इसके जिम्मेदार हत्या के मामले में कार्रवाई के पात्र होंगे।
एक दिन पहले ही लखनऊ में 33 साल के युवक की मौत
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की यह सख्ती ऐसे समय पर देखने को मिली है, जब एक दिन पहले ही राजधानी लखनऊ में 33 साल के युवक मोहम्मद शोएब की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। बताया जाता है कि मोहम्मद शोएब बाजारखाला थानाक्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज पर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके गले में चाइनीज़ मांझा आकर फंस गया। गले में चाइनीज मांझे के फंसने के बाद जब तक वह आगे बढ्ने से रुक पाते। चाइनीज मांझे ने मोहम्मद शोएब के गले को रेत दिया। शोएब के गले से तेज धार फव्वारे में ख़ून बहने लगा। उन्हें राहगीर ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका।
लखनऊ का ये एक हादसा नहीं है बल्कि लखनऊ और यूपी समेत देश के अन्य हिस्सों में भी चाइनीज मांझे से लोगों की मौत हुई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे को लेकर जिस तरह से स्वता संज्ञान लिया है और सख्ती दिखाई है वह बेहद जरूरी व स्वागत योग्य कदम है। यूपी सरकार की प्रभावी कार्रवाई से चाइनीज मांझे से हो रही मौतें रोकी जा सकेंगी। आशा है कि देश के अन्य हिस्सों में ही इसी तरह की कार्रवाई होगी और लोगों की जान बच सकेगी।
