Lover attacked on girl head and then committed suicide

आशिक की हैवानियत: लड़की की शादी कहीं और तय हुई तो बीच सड़क रोक हथौड़े से फोड़ डाला सिर, फिर खुद की जिंदगी लील गया

Lover attacked on girl head and then committed suicide

Lover attacked on girl head and then committed suicide

आशिकों की गलत करतूत अक्सर देखने को मिलती है| जिस लड़की से ये दिल लगाते हैं, अगर उसकी शादी कहीं और हो रही होती है तो फिर ये उस लड़की की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं| ये कैसा प्यार है... ये तो घोर नफरत और हैवानियत है| दरअसल, पूर्वी दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है| जहां एक सिरफिरे आशिक की खौफनाक हैवानियत देखने को मिली है|

दरअसल, जब इस आशिक को पता चला कि लड़की की शादी उसके पिता ने कहीं और तय कर दी है तो इस आशिक ने लड़की को बीच सड़क रोका और उसके सिर पर हथौड़े से हमला बोल दिया| जिससे लड़की लहूलुहान हो गई और उसे मरणसन्न हालत में आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया| लड़की की हालत कितनी खराब थी, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पहले जिस अस्पताल में लड़की को ले जाया गया उस अस्पताल ने प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को फ़ौरन दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया| जहां अभी उसका इलाज चल रहा है| लड़की की उम्र 22 साल बताई जाती है|

अब सुनिए आशिक ने क्या किया?

बतादें कि, सिरफिरे आशिक ने जहां लड़की की जिंदगी को खतरे में डाल दिया तो वहीं उसने अपनी जिंदगी सीधा खत्म कर ली| दरअसल, लड़की का सिर फोड़ने के बाद आशिक सीधा अपने घर गया और वहां जाकर आत्महत्या कर ली| जिसके बाद आशिक को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया|

पुलिस ने की दोनों मामलों में जांच...

इधर, जब पुलिस ने दोनों मामलों में जांच की तो पता चला कि सिरफिरा आशिक लड़की का पड़ोसी ही है| पड़ोस में रहता था और वह लड़की से प्यार करने लगा था| लेकिन अचानक जब उसे एक दिन पता चला कि लड़की के पिता ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी है तो वह गुस्से में आ गया| उसने मन में ठान लिया कि वह यह शादी नहीं होने देगा| इधर, अब जब लड़की घर से कहीं जाने को निकली तो उसकी ताक में बैठे इस आशिक ने उसे बीच सड़क जबरन रोक लिया और उसपर शादी न करने का दवाब बनाने लगा और इसी बीच उसने लड़की के सिर पर हथौड़ा दे मारा| और बाद में खुद आत्महत्या कर ली|