ग्वालियर: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 — कार्यक्रमों की समय-सारिणी

ग्वालियर: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 — कार्यक्रमों की समय-सारिणी

Lord Mahavir Birth Anniversary Celebration 2026 — Schedule of Events

Lord Mahavir Birth Anniversary Celebration 2026 — Schedule of Events

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव शहर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ जैन मेले से होगा।

महावीर स्वामी जन्म कल्याणक  24 मार्च को जैन मेले से साथ शुरू होगा, 29 को भजन संध्या ओर 30 को निकलेगी रथयात्रा।।

शहर की सबसे बड़ी निकलने वाली रथयात्रा में मुनिश्री अनुमान सागर जी महाराज ओर मुनिश्री अनुकरण सागरजी महाराज होगे सम्मिलित।

ग्वालियर। Lord Mahavir Birth Anniversary Celebration 2026 — Schedule of Events, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च को महावीर जंयती महोत्सव समिति एवं अखिल जैन समाज वृहत्तर ग्वालियर ओर से परम।पूज्य गुरुदेव मुनिश्री अनुमान सागर जी महाराज ओर मुनिश्री अनुकरण सागरजी महाराज के सानिध्य में त्रिदिवसीय कार्यक्रम बडी धूमधाम के साथ आयोजित किए जाएंगे। 

मेले के संयोजक प्रवीण गंगवाल ओर संयोजक विनय कासलीवाल  ने बताया कि 24 मार्च मंगलवार शाम 05 बजे से फूलबाग स्थित जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत पर जैन मेला आयोजित किया जायेगा। इस मेले मे भगवान महावीर स्वामी के जीवन धार्मिक नाटिका मंचन, प्रभु भक्ति नृत्य प्रस्तुति, भजन संध्या, हाऊजी गेम, सरप्राइज गेम  एवं वीर वरदान लकी ड्रॉ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। वहीं पुरुस्कार वितरण के स्थान संपन्न होगा ।
 
29 मार्च को एक शाम महावीर के नाम भजन संध्या ओर पालना उत्सव होगा। गूंजेंगे अहिंसा के गीत।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने  बताया की 29 मार्च रविवार को शाम 7 बजे से  नई सड़क स्थित चंपाबाग बगीची में शहर एवं बाहर  के प्रसिद्ध संगीत पार्टी भजन गायकों के द्वारा एक शाम महावीर स्वामी के नाम भजन संध्या ओर पालना झुकने के साथ जन्मों उत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। भजन संध्या में जैन समाज के लोगो भजन सुने के साथ भक्ति नृत्य भी करेंगे।

30 मार्च को निकलेगी महावीर जन्मकल्याणक पर देव,शास्त्र, गुरू की विशाल रथयात्रा

 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 30 मार्च सोमवार को प्रातः 7-00 बजे से दौलतगंज जैन मंदिर से मुनिश्री अनुमान सागर जी ओर मुनिश्री अनुकरण सागरजी महाराज के सानिध्य में देव, शास्त्र, गुरू की विशाल रथयात्रा प्रारंभ होगी। यह रथयात्रा दौलतगंज से शुरू होकर फालका बाजार, राम मंदिर, गस्त का ताजिया, डीडवाना ओली, सराफा बाजार, जीवाजी चैक, माधवगंज, मोर बाजार, दाना ओली से नई सड़क स्थित चंपाबाग बगीची।पहुंचेगी। रथयात्रा जिस मार्गो से गुजरेगी उस रास्ते पर जैन समाज के लोग स्वागत गेट लगाकर मुनिश्री एवं रथ मे विराजमान भगवान महावीर स्वामी की भव्य आरती उतारेंगे। रथयात्रा में विभिन्न शाखाओं की महिलाओ के द्वारा डांडिया नृत्य होगा। रथयात्रा कार्यकम स्थल चंपाबाग बगीची पहुंचने पर भगवान महावीर स्वामी का कलशों से अभिषेक के उपरांत मुनिश्री के मंगल प्रवचन होगे।