LNJP Hospital Row Deepens

एलएनजेपी विवाद: रेणु भाटिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग, नर्सिंग स्टाफ ने थाने में दी शिकायत

pp

LNJP Hospital Row Deepens

एलएनजेपी नागरिक अस्पताल प्रकरण को लेकर हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कुरुक्षेत्र जिले की नर्सिंग स्टाफ आदर्श थाना पहुंची और रेनू भाटिया के खिलाफ शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि रेनू भाटिया की टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग समुदाय की मानहानि हुई है। उनका कहना है कि बिना जांच के नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे प्रदेशभर की नर्सें आहत हैं।

नर्सिंग स्टाफ ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे और उन्होंने अपने विरोध को लेकर नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि एलएनजेपी अस्पताल मामले में दिए गए बयानों को लेकर प्रदेशभर में नर्सिंग संगठनों ने विरोध जताया था। पिछले दिनों पेन डाउन हड़ताल भी की गई थी। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और नर्सिंग संगठन रेनू भाटिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।