चंडीगढ़ के जाने-माने एलांते मॉल में ऐसी घटना... शहर में सुनने वाले हुए हैरान, पूरी खबर पढ़ें

चंडीगढ़ के जाने-माने एलांते मॉल में ऐसी घटना... शहर में सुनने वाले हुए हैरान, पूरी खबर पढ़ें

Lizard in the food of Elante Mall Restaurant

Lizard in the food of Elante Mall Restaurant

Chandigarh News : इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित चंडीगढ़ शहर का सबसे बड़ा मॉल यानि एलांते मॉल (Elante Mall) सुर्खियों में आ गया है| दरअसल, यहां एक ऐसी घटना घटी है जिसका शायद किसी को अंदाजा नहीं था| इसीलिए जब शहर के लोग इस घटना के बारे में जान रहे हैं तो वह बेहद हैरान हैं| विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, एलांते मॉल में स्थित एक बड़े रेस्टोरेंट में कुछ लोगों के खाने में मरी हुई छिपकली निकली| यह देख वे हक्का-बक्का रह गए|

मंगलवार शाम की घटना ....

बताते हैं कि, एलांते मॉल में यह घटना मंगलवार शाम की है| जहां एक साथ कुछ लोग यहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आये थे| जब उनके द्वारा खाने का ऑर्डर दिया गया और खाना उनकी टेबल पर पहुंचा तो वह सन्न रह गए| खाने में उन्हें एक मरी हुई छिपकली मिली| खाने में छिपकली निकलने के बाद उक्त लोगों द्वारा रेस्टोरेंट को लेकर काफी भारी नाराजगी जाहिर की गई| बताया जाता है कि, उक्त लोगों द्वारा इस प्रकार की घटना को लेकर काफी हंगामा भी किया गया| जहां आलम यह रहा कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा| जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत करवाया|

जांच-पड़ताल की गई ....

बताया जाता है कि, खाने में छिपकली निकलने की घटना की सूचना हेल्थ और फूड डिपार्टमेंट को भी दी गई| जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट में अपनी जांच-पड़ताल की और आगे की कार्रवाई शुरू की|

एलांते मॉल का बदल गया है नाम ....

ध्यान रहे कि, चंडीगढ़ (Chandigarh) की चर्चित चीजों में शुमार एलांते मॉल (Elante Mall) का नाम बदल दिया गया है| इसे अब नए नाम से जाना जा रहा है| हालांकि, नाम में इस तरह से बदलाव नहीं किया गया है कि जिससे कन्फ्यूजन हो| एलांते मॉल (Elante Mall) का नया नाम 'नेक्सस एलांते' (Elante Mall Now Nexus Elante) है| बतादेंकि, यह नाम रखने का कदम नेक्सस मॉल्स कंपनी द्वारा उठाया गया है| नेक्सस मॉल्स कंपनी अमेरिका स्थित द ब्लैकस्टोन ग्रुप की सहायक कंपनी है| नेक्सस मॉल्स कंपनी ने ही मौजूदा समय में एलांते मॉल को खरीदा हुआ है|