इस मशहूर टीवी एक्टर संग बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं कुमार सानू की बेटी, फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ जारी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

इस मशहूर टीवी एक्टर संग बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं कुमार सानू की बेटी, फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ जारी

Kumar Sanu Daughter

Kumar Sanu Daughter

नई दिल्ली। Kumar Sanu Daughter: बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर कुमार सानू  (Kumar Sanu) की आवाज का हर कोई दीवाना है। आज भी उनके लोगों की जुबान पर रहते हैं। सिंगर की तरह अब उनकी बेटी की फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही है। शैनन सानू अपकमिंग फिल्म 'चल जिंदगी'  डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनका फर्स्ट लुक पोस्टर सोमवार को जारी किया गया।

रिलीज हुआ मोशन पोस्टर (motion poster released)

सोमवार को फिल्म की मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमे शैनन खूबसूरत वादियों दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। इस पोस्ट में विवेक दहिया और संजय मिश्रा भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में टीवी एक्टर विवेक दहिया, संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा और विक्रम सिंह भी लीड रोल में हैं। कहानी चार मुख्य किरदारों म्यूजिक स्टूडेंट सना, कॉलेज स्टूडेंट साहिल, रिटायर सरकारी कर्मचारी सदानंद और 10 वर्षीय लोक कलाकार विवान के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। है।

विवेक दहिया भी कर रहे हैं  डेब्यू (Vivek Dahiya is also debuting)

इस फिल्म से शैनन के अलावा टीवी एक्टर विवेक दहिया भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है। इस बारे में उन्होंने कहा है, 'मैं सही तरह की स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा था और मुझे खुशी है कि मैंने अपनी पहली फिल्म के रूप में चल जिंदगी को चुना। इस फिल्म जरिए दर्शकों को मेरा सिनेमाई अवतार देखने को मिलेगा। बता दें, विवेक टीवी के जाने माने स्टार हैं उन्होंने 'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच: काली शक्तियों से' और कयामत जैसे शोज में काम किया है।

विवेक शर्मा ने किया है निर्देशन (Directed by Vivek Sharma)

इस फिल्म का निर्देशन विवेक शर्मा ने किया है और इसे प्रियांक जैन, प्रकाश राका, वैभव पंच और ऋतिका शर्मा ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स जल्द ही करेंगे। ये फिल्म विवान फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।  

यह पढ़ें:

Mardaani 3 के लिए एक बार फिरसे तैयार है रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस ने कहा जल्द आएगा तीसरा पार्ट!

शेखर सुमन ने खोली इंडस्ट्री की पोल! बताया सुशांत सिंह राजपूत और अध्ययन सुमन के साथ क्या हुआ था

'भोला' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, चौथे दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस