उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक

UPSC Result 2023

UPSC Result 2023

खेलो में राष्ट्रीय स्तर के 17पदक भी जीते थे

चंडीगढ़, 16अप्रैल। UPSC Result 2023: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी और वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत जिले में राई स्थित मोती लाल नेहरू खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को संघ लोक सेवा आयोग की यू पी एस सी की परीक्षा में 176वी रैंक हासिल हुई है। कुहू की इस सफलता से परिवार में प्रसन्नता का माहौल है।शुभचिंतकों की ओर से बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

     कुहू इस सफलता से पहले खेल मैदान में भी सफलता के झंडे गाड़ती रही है। कुहू को खेलो में राष्ट्रीय स्तर के 17पदक मिले है।खेल के दौरान घुटने में चोट के चलते कुहू को ऑपरेशन से गुजरना पड़ा।इसके बाद कुहू ने यूपीएससी की आईपीएस परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। यू पी एस सी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को ही घोषित किया गया।

      अशोक अग्रवाल हरियाणा के ही पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी है।उत्तराखंड के डीजीपी पद पर रहते हुए अशोक अग्रवाल ने साइबर क्राइम को काबू करने के क्षेत्र में विशेष कार्य किया।उन्होंने इस विषय पर पुस्तक भी लिखी।भारतीय पुलिस सेवा के क्षेत्र में आने का फैसला उन्होंने कैसे किया,इस सवाल के जवाब में कुहू ने कहा कि इसके लिए उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिली।परीक्षा की तैयारी में भी उन्होंने मार्ग दर्शन किया।