Know why mango should soak in water before eat

Mango Eating Tips: आम खाने के है शौक़ीन तो जानिए क्यों खाने से पहले पानी में भिगोकर रखा जाता है है ये फल

Know why mango should soak in water before eat

Know why mango should soak in water before eat

Mango Eating Tips: जैसे कि आप जानते है है गर्मी का मौसम आ चुका है और इसके साथ ही गर्मी और धुप बढ़ने लग गयी है और लोगों का गर्मी में बाहर निकलना भी बंद हो गया है। पर इसके बावजूद गर्मी के मौसम की एक ही बात अच्छी है, और वह आम! जी हां, इस मौसम में आम ही एक चीज जो आपको खुश रखती है। फलों के इस राजा का स्वाद और खुशबू सभी के दिलों और पेट को सुकून पहुंचाता है। आम से लोग चटनी, अचार, मैंगो शेक आदि चीज़े बनाते है जो छोटे से बढ़ो के लिए बहुत अच्छी होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम को खाने से पहले पानी में डुबोकर क्यों रखा जाता हो? तो आइए जानते है इसके पीछे की वजह को।  

आम को भिगोना जरूरी होता है?
कई लोग आम को खरीदकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं। वहीं, कई लोग इन्हें पानी में डुबोकर रखते हैं, उसके बाद ही इनका मजा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें कुछ घंटे डुबोकर रखना सच में फायदेमंद होता है या यह एक मिथ है? कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इस फल में कई तरह के विटामिन्स, खनिज पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं। लेकिन इन सभी फायदों को हासिल करने के लिए जरूरी है कि आम को सही तरीके से खाया जाए। अगर आप आम को खाने से पहले कुछ देर भिगो कर रखते हैं, तो इससे आपको सही पोषण मिलेंगे। जैसे की नीचे दिया गया है... 

Why grandmas soaked mangoes in water before eating | The Times of India

1. आम में फायटिक एसिड नाम का प्राकृतिक मोलीक्यूल होता है, जो और भी कई फलों, सब्जियों और नट्स में पाया जाता है। इसलिए जब आम को कुछ घंटों के लिए पानी में डुबोकर रखा जाता है, तो इससे शरीर में गर्मी पैदा करने वाला अतिरिक्त फायटिक एसिड निकल जाता है।
2. आम को कुछ देर पानी में रखने से इससे पेस्टिसाइड्स और केमिकल्स निकल जाते हैं। साथ ही गंदगी, मिट्टी और धूल भी हट जाती है। इससे आप कई तरह की बीमारियों से बचते हैं।
3. आम को भिगोने से फ्लैटूलेन्स का स्तर कम होता है। इन्हें धोने से आम के ऊपर लगे पेस्टिसाइड्स और इंसेक्टीसाइड्स भी धुल जाते हैं। इससे इनकी गर्मी भी कम होती है, जिससे पेट में गैस आदि की दिक्कत नहीं होती।

The Goan EveryDay: Is it important to soak mangoes before eating?

आम खाने के क्या फायदे हैं?
आम पोषक तत्वों का भंडार है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरे हुए होते हैं। यह सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाते हैं। आम में विटामिन-ए और सी भरपूर होता है, जो बालों और त्वचा के लिए बेहतरीन साबित होता है। कई शोध यह भी बताते हैं कि फलों के इस राजा का सेवन दिल के स्वास्थ्य में सुधार करता है और कोलेस्ट्रॉस को भी कम करता है।